Google Trends: पिछले हफ्ते बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अब आफत बन गई है। बीते दिन शनिवार सुबह से ही पारा चढ़ने लगा था और आज रविवार को भी तापमान इतना बढ़ गया कि लोग परेशान हो गए हैं। रविवार सुबह 8 बजे दिल्ली का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को 20 से 30 किलोमीटर की गति से धूल भरी हवा चलने के आसार हैं। इससे पहले शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

आज की बड़ी खबरें | Weather Forecast LIVE Updates

दिल्ली में पिछले दो दिनों से बढ़ी गर्मी के चलते लोगों का पसीना पानी की तरह बह रहा है। इस दौरान आया नगर का तापमान सबसे अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस और पालम का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 8 जून से लेकर 13 जून तक बारिश के कोई भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह 7:00 बजे तक औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 176 दर्ज किया गया।

“अब तो पोते-पोतियां हो गए हैं… जेल नहीं जाना” – संजय राउत का दावा, बगावत से पहले शिंदे ने जताई थी बेचैनी

जिस तरह से दिल्ली में गर्मी लोगों को परेशान करती रही है कुछ वैसा ही हाल एनसीआर के तहत आने वाले गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी गर्मी आफत बन गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 14 जून तक दिल्ली एनसीआर के पूरे क्षेत्र में बारिश या गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुाबिक, 13-14 जून तक तापमान भले हीं 44 डिग्री तक पहुंचने के अनुमान है लेकिन लू चलने के कोई आसार नहीं हैं। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, यूपी-बिहार और पश्चिम बंगाल में भी पारा तेजी से चढ़ा है और लोग जल्दी से बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।

जब चार साल बाद मिले अशोक गहलोत और सचिन पायलट, बंद कमरे में घंटेभर की चर्चा से गरमाई राजस्थान की सियासत

दिल्ली जल बोर्ड में इतने बड़े पैमाने पर फेरबदल क्यों? सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार 41 सीनियर अधिकारियों का तबादला