Maharashtra Rain Viral Video: महाराष्ट्र में गर्मियों के मौसम में ही बारिश का मौसम आ गया है। इससे नदियां और नहरें उफान पर हैं। इस भारी बारिश के कारण नदी में भारी मात्रा में पानी आ गया है, जिससे जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। फिलहाल बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
इस बार राज्य में बारिश जल्दी आ गई है। हालांकि, इस बारिश ने राज्य के कई हिस्सों को तबाह कर दिया है। कई जगह पुल ध्वस्त हो गए हैं। ऐसी ही एक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ ही सेकंड में ग्रामीणों के सामने पुल बह गया है। बैकग्राउंड में उन्हें चीखते-चिल्लाते भी सुना जा सकता है।
यह भी पढ़ें – दुल्हनिया को विदा कराकर घर ले जा रहा था शख्स, तभी कार में किया कुछ ऐसा…, Viral Video देख यूजर्स बोले – भाई शर्म कर ले
आंखों के सामने से पुल के बह जाने से ग्रामीण हैरान रह गए। गनीमत रही कि इस समय पुल पर यातायात बंद था। साथ ही इसमें किसी की जान नहीं गई। वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
यहां देखें वायरल वीडियो –
A post shared by लढ़ रं बळिराजा (@ladh.re_baliraja)
गौरतलब है कि रविवार को मानसून तय समय से करीब दो सप्ताह पहले महाराष्ट्र इंटर कर गई। मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग जिले के देवगढ़ के साथ-साथ कर्नाटक और गोवा में भी मानसून की बारिश के आगमन की घोषणा की। सोमवार से राज्य में बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है और गति के लिए अनुकूल परिस्थितियों के कारण अगले दो-तीन दिनों में मानसूनी हवाएँ मुंबई से टकराने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – विदाई में पिता के गले लगकर फूट-फूटकर रो रही दुल्हन, तभी दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, Viral Video देख यूजर्स बोले – बहुत नसीब से मिलता है ऐसा लड़का
क्षेत्रीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार को मानसूनी हवाएं कोंकण क्षेत्र में प्रवेश कर गईं। शनिवार को तय समय से पहले केरल में प्रवेश करने वाली मानसूनी बारिश की गति के लिए अनुकूल परिस्थितियों के कारण, मानसूनी हवाएं 24 घंटे के भीतर पूरे गोवा को कवर करते हुए राज्य में प्रवेश कर गईं। अनुमान है कि अगले तीन दिनों में मुंबई, विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र सहित पूरा राज्य कवर हो जाएगा।