Wife Caught Cheater Husband: एक महिला को पता चला कि उसका पति उसे धोखा दे रहा था। हालांकि, पति की धोखेबाजी का पता उसे मैसेज या फोन लॉग के ज़रिए नहीं, बल्कि उसके टूथब्रश की जरिए चला। ARF इन्वेस्टिगेटर्स के प्राइवेट डिटेक्टिव पॉल जोन्स ने मिरर को बताया कि कैसे एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश ऐप, जिसे मूल रूप से दंपति के बच्चों की ब्रश करने की आदतों पर नज़र रखने के लिए इंस्टॉल किया गया था, ने एक सीक्रेट अफेयर को उजागर कर दिया।

ऐप ने परिवार के हर सदस्य के ब्रश करने के सेशन को ट्रैक किया और समय के साथ, एक अजीब पैटर्न सामने आया। जोन्स ने मिरर को बताया, “अक्सर हम अपने साथी को ऐसा करते हुए नहीं पकड़ पाते हैं, यह अक्सर छोटे-छोटे संकेतों से पता चलता है जैसे कि काम पर ज़्यादा समय बिताना, कोई नया शौक अपनाना या अपनी शक्ल-सूरत पर ज़्यादा गर्व करना, लेकिन एक बात जो हम में से कई लोग भूल जाते हैं, वह यह है कि हम जो भी काम करते हैं, उसका डेटा अक्सर ट्रैक किया जाता है।”

यह भी पढ़ें – पत्नी के मायके जाने की खुशी में पति ने किया जबरदस्त डांस, Viral Video देख यूजर्स बोले – जल्दी यह वीडियो इसकी बीवी को भेजो

उन्होंने कहा कि जहां तक इस दंपति का सवाल है, सुराग ऐप द्वारा दिए गए डेटा में था : शुक्रवार की सुबह देर से ब्रश करने की गतिविधि लॉग की गई थी, जब जोन्स के क्लाइंट का पति कथित तौर पर काम पर था। जोन्स ने कहा, “क्लाइंट यह नहीं समझ पाई कि ऐप क्यों दिखा रहा है कि पति शुक्रवार को सुबह देर से अपने दांत ब्रश कर रहा था, जबकि उसे काम पर जाना चाहिए था।”

यह भी पढ़ें – ‘लड़कियों को शादी करके क्या फायदा है?’, महिला ने मैरिज को लेकर लिखी ऐसी पोस्ट कि हो गई Viral, यूजर्स बोले – बिल्कुल सही बोल रही

हालांकि, लॉग की नियमितता ने उसे सब कुछ स्पष्ट रूप से समझने में मदद की। महिला को आखिरकार पता चला कि उसके पति ने तीन महीने तक शुक्रवार को काम नहीं किया था। जोन्स ने कहा, “और उस दौरान उसने एक सहकर्मी के साथ संबंध शुरू कर दिया था और शुक्रवार को जब पत्नी और बच्चे घर से बाहर होते थे, तो वह उसे अपने घर बुलाता था।”

पॉल जोन्स ने कहा कि जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी डेली लाइफ को शेप दे रही है, कई सारी चीजें छिपाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा, “डेटा झूठ नहीं बोलता। यह टाइमस्टैम्प्ड, अक्सर स्थान-आधारित और भावनाहीन होता है। जब कोई डिवाइस बताता है कि किसी ने सुबह 10:48 बजे अपने दांत ब्रश किए, जबकि उन्हें सुबह 9 बजे काम पर जाना चाहिए था, तो इसे समझाना बहुत मुश्किल है।”