Python Snake News: एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था फिर अचानक वह लापता हो गया। आस-पास के लोगों को कुछ ठीक नहीं लगा क्योंकि उसकी बाइक वहीं पास में खड़ी थी। देर रात तक जब वह नहीं दिखा तो गांव के लोग उसे खोजने निकले तभी उन्होंने पास की झोपड़ी सी एक अजीब सी आवाज सुनी, आवाज सुनने के बाद जब उन्होंने झोपड़ी में झांककर देखा तो पैरों तले उनकी जमीन खिसक गई। डर के मारे उनकी सांसें रुक गई, क्योंकि वहां एक 26 फुट बड़ा सा अगजर आवाजें निकाल रहा था, उसका पेट काफी फूला हुआ था। लोगों को कुछ ठीक नहीं लगा, वे समझ गए कि माजरा क्या है। यह मामला इंडोनेशिया के मजापहित गांव का है।

हम बानी ना, तोहरा के कुछ ना होई… ICU में बीमार पत्नी का हाथ पकड़ हिम्मत देते बुजुर्ग पति का इमोशनल Video Viral, आंखों में आ जाएंगे आंसू

दरअसल, इंडोनेशिया और फिलीपींस के जंगलों में अक्सर 20 फुट से भी ज्यादा लंबे अजगर पाए जाते हैं, वे जानवरों का शिकार करते हैं मगर कई बार इंसान भी उनके चंगुल में फंस जाते हैं। रूह को कंपाने वाली इस घटना में एक 63 साल का किसान अपने खेत में काम करने गया था मगर जब देर रात वह नहीं लौटा तो परिवार के लोग गांव वालों के साथ मिलकर उसे खोजने निकल गए।

दिल दहला देने वाली घटना इंडोनेशिया के मजापहित गांव से सामने आई। जहां गांव में एक 63 साल का किसान सुबह अपने खेत में काम करने गया था लेकिन घर वापस नहीं आया। जब वो रात तक घर नहीं लौटा, तो उसके परिवार ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दी और गांव वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव के लोगों ने देखा कि खेत के पास ही बाइक खड़ी थी। वहीं बाइक के पास झोपड़ी थी, लोग वहां पहुंचे और जाकर देखा तो अजगर लिपटा हुआ था, उसका पेट काफी फूला हुआ था, लोगों को शक हो गया कि अजगर ने कुछ बड़ा सा निगल लिया है।

अंतारा वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, जब अजगर का पेट काटा गया तो सभी लोग दंग रह गए क्योंकि किसान का शव पेट के अंदर जस का तस था। बॉडी पर कोई खरोच भी नहीं थी, अजगर ने किसान को जिंदा निगल लिया था। गांव वालों ने किसान के शव को बाहर निकाला और उसके घर पहुंचाया, इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।