Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप शनिवार रात 18 लोगों की जान चली गई। ये घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब हजारों श्रद्धालु महाकुंभ 2025 उत्सव के लिए प्रयागराज जा रहे थे, जिससे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ हो गई थी। अब घटना के बाद के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो देखकर कलेजा कांप जा रहा है।
बीबीसी हिंदी से बात करते हुए एक महिला जो अस्पताल के बाहर खड़ी थी ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। सभी घायलों की मरहम-पट्टी की जा रही है। लेकिन एक बेड पर चार-चार मरीज पड़े हुए हैं। लाशें तो इतनी पड़ी हैं कि देखा नहीं जा रहा है। महिला, लड़की, बच्चे, पुरुष मृतकों में ये सारे हैं। मेरी देवरानी की भी मौत हो गई है। देवर के पैर टूट गए हैं। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें – कैसे हुआ हादसा, लोगों ने क्या बताया, सरकार का एक्शन…स्टेशन पर मची भगदड़ की 10 बड़ी बातें
एएनआई से बात करते हुए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति, जिसने भगदड़ में अपनी बहन को खो दिया था, ने कहा, “हम 12 लोग महाकुंभ जा रहे थे। हम मंच पर भी नहीं पहुंचे थे, बल्कि सीढ़ियों पर थे। मेरी बहन सहित मेरा परिवार भीड़ में फंस गया था। हमने उसे आधे घंटे बाद ढूंढा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।”
वायरल वीडियो यहां देखें –
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वाले 18 लोगों की सूची–1. आहा देवी, पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी- बक्सर, बिहार, 79 वर्ष।2. पिंकी देवी, पत्नी उपेन्द्र शर्मा,निवासी- संगम विहार, दिल्ली, 41 वर्ष।3. शीला देवी, पत्नी उमेश गिरी,निवासी- सरिता विहार, दिल्ली, 50 वर्ष।4. वयोम,… pic.twitter.com/oFa3KVwaR8
सोशल मीडिया पर भगदड़ से पहले का वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में रेलवे प्लेटफॉर्म पर जनसैलाब दिख रहा है। भीड़ ऐसी है कि जिसे देखकर डर लग रहा है। ऊंचाई से ली गई वीडियो में दिख रहा है कि लोग कछुआ गति से आगे बढ़ रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर तिल रखने की भी जगह नहीं है।
यहां देखें वायरल वीडियो –
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर “जो गिरा वो दबता चला गया जो इंजन के सामने गिरा वो कटता चला गया।”आज तक पर लोग “200 मौतें” बता रहे हैं हालंकि रेलवे ने कहा है कि सिर्फ 15 लोगों की मौत हुई बाकी बेहोश है सच्चाई का इंतजार है।#NewDelhiRailwaystation#delhistampede pic.twitter.com/U663KVSaNB
एक और वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें कई लोग संभवतः मृतक प्लेटफॉर्म पर पड़े हुए हैं। लोग उनके आसपास से गुजर रहे हैं। सीढ़ीयों पर लोगों के कपड़े, सामान और जूते-चप्पल बिखरे दिख रहे हैं। फोटो और तस्वीर देखकर कलेजा फट रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हादसे से मारे गए लोगों की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 10 महिलाओं, तीन बच्चों और दो पुरुषों की मौत हो गई। लेडी हार्डिंग अस्पताल में तीन और मौतें हुईं।
इधर, घटना के बाद रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ितों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।