लंदन में 8 जुलाई 2025 को पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने YouWeCan फाउंडेशन के लिए एक चैरिटी डिनर का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य कैंसर जागरुकता और उपचार के लिए धन जुटाना था। इसमें शामिल होने वालों में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी शामिल थे। वह अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे थे।
इस बीच, शुभमन गिल की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। तस्वीर और वीडियो में शुभमन गिल के साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर नजर आ रही हैं। तस्वीर में सारा तेंदुलकर को तिरछी निगाहों से देखते हुए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह तस्वीर उस समय ली गई जब शुभमन गिल डिनर में शामिल हुए और सारा तेंदुलकर पहले से ही वहां मौजूद थीं।
इससे शुभमन गिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को फिर बल मिला। इससे पहले भी दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं। दरअसल, दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते थे। हालांकि, शुभमन और सारा दोनों ने कभी इन अफवाहों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिससे इन अटकलों पर विराम लग गया। इसके बावजूद चैरिटी डिनर में दोनों की उपस्थिति ने प्रशंसकों के बीच फिर से दिलचस्पी जगा दी है। शुभमन की बहन शहनील गिल को सारा इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं।
यहां देखें शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की वायरल तस्वीर
सोशल मीडिया पर धूम मचा रही सारा तेंदुलकर ने सफेद टॉप के साथ डेनिम पहना हुआ था। ऐसा लग रहा है जैसे उनके साथ उनकी कुछ दोस्त भी थीं। हालांकि, आईपीएल 2025 के बीच में शुभमन गिल ने हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह सिंगल हैं। शुभमन गिल ने कहा कि उनका पूरा ध्यान अपने क्रिकेट करियर पर है और वह नई उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं।
युवराज सिंह के चैरिटी डिनर में शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर साथ में दिखे, यहां Viral Video
शुभमन गिल ने कहा था कि वह अपनी डेटिंग की अफवाहों के बारे में सुनकर हैरान हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वह उस महिला से कभी नहीं मिले जिसके साथ उनका नाम जोड़ा गया है। हालांकि, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सारा अली खान के साथ और अंबानी की पार्टी में सारा तेंदुलकर के साथ उनके वीडियो वायरल हुए थे। शुभमन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर भी फल-फूल रहा है।
गुजरात टाइटंस के कप्तान ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में शानदार प्रदर्शन किया था। हाल ही में उन्होंने ICC टेस्ट रैंकिंग में 15 स्थान की छलांग लगाई है। सारा तेंदुलकर ने यूके में मेडिसिन की पढ़ाई की है। उन्होंने इस देश में काफी साल बिताए हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि सारा और गिल ने लगभग दो-तीन साल पहले लंदन में डेटिंग की थी। सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया इंफ्यूसलर भी हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।