Baltod home remedies: स्किन पर कई तरह की परेशानियां होती रहती हैं। इनमें से ही एक है बाल तोड़। जैसे की इसके नाम से स्पष्ट है बाल टूटने की वजह से ये दिक्कत हो जाती है। इसमें प्रभावित जगह पर सूजन आ जाती है। गांठ सी दिखने लगती है। संक्रमण बढ़ने पर कई बार उसमें मवाद भी भर जाता है। दर्द, सूजन और लालिमा हो जाती है। यह दिक्कत शरीर में किसी भी जगह हो सकती है।
चेहरे से लेकर बगल, कंधे, गर्दन, हाथ-पैर, सिर किसी भी जगह ये हो सकता है। कई बार इसमें बहुत ज्यादा दर्द होता है। ऐसे में राहत पाने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। इनकी मदद से आपको सूजन और दर्द में आराम मिलेगा। लेकिन दिक्कत दूर न होने या संक्रमण फैलने पर आपको तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आइए जानते हैं घरेलू उपायों के बारे में।
पान के पत्ते
बालतोड़ होने पर आप पान का पत्ता यूज करें। सबसे पहले तवे पर पत्ते को कपड़े की सहायता से गर्म कर लें। फिर इस पर अरंडी का तेल लगाकर किसी कपड़े की मदद से प्रभावित जगह पर बांध लें। ये रात में करें। सुबह तक राहत मिलेगी।
हल्दी से भी बालतोड़ में आराम मिलता है। क्योंकि इसमें एंटी इफ्लेमेटरी और नेचुरल ब्लड प्यूरिफायर जैसे गुण होते हैं। जिससे चोट और सूजन कम होती है। बालतोड़ वाली जगह पर आप हल्दी का लेप लगाएं।
लहसुन में फोड़े और फुंसियों का इलाज करने का गुण होता है। बालतोड़ होने पर आप दो से तीन कली लहसुन के पेस्ट को गरम करके 10 मिनट के लिए फोड़े पर लगाएं। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Hair Removal के लिए क्रीम, स्प्रे या लेजर क्या है बेस्ट तरीका? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया बॉडी पार्ट्स के हिसाब से ऐसे चुनें
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।