महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश के बाद 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। पनवेल के LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने के बाद सिलेंडर बहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं सिलेंडर मिले तो उसे न छुएं और न ही घर ले जाएं। मध्य प्रदेश में बुधवार को 27 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा दमोह में 1.75 इंच बारिश दर्ज की गई। खरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार रात बारिश से एक मकान ढह गया। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग मलबे में दब गए। तीनों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अलवर में बारिश से बाजार में सड़कें डूब गईं। इधर, दिल्ली में आज सुबह से बारिश हो रही है। रेलवे स्टेशन, मुनिरका और कई इलाकों में सड़कें डूब गई। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को रोहिणी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। गुजरात के सूरत में लगातार तीन दिनों से जारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ में तीन दिनों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में तेज बारिश के कारण कचरे का पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे बिल्डिंग ढह गई। दशेभर से मौसम की तस्वीरें… मानसून ने देश का 97% हिस्सा कवर किया देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…