भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा झटका लगता दिख रहा है। हार्दिक पंड्या पहले से ही इस टीम से बाहर हैं और चोट के कारण दोनों दौरे का हिस्सा नहीं हैं। अब नितीश कुमार रेड्डी भी दोनों दौरे से बाहर हो सकते हैं। बीसीसीआई सूत्रों की जानकारी के मुताबिक आयरलैंड सीरीज से नितीश का बाहर होना तय है। वह इंग्लैंड का दौरा भी मिस कर सकते हैं।
पीटीआई द्वारा बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि नितीश कुमार रेड्डी बाएं पैर की जांघ की मांसपेशियों की इंजरी से ग्रसित हैं। इसी कारण वह आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं और इंग्लैंड के दौरे पर भी उनका जाना मुश्किल है। अभी हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से इस पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। यह भी देखने वाली होगी कि हार्दिक और नितीश की इंजरी के बाद टीम किस ऑलराउंडर को लाएगी।
नितीश कुमार रेड्डी हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा थे। उन्होंने पहला और तीसरा मुकाबला खेला था। दूसरे मैच में वह नहीं खेले थे और कप्तान शुभमन गिल ने बताया था कि वह मांसपेशियों में दिक्कत के कारण नहीं खेल रहे। फिर तीसरे वनडे में उनकी वापसी हुई लेकिन 6 ओवर में 42 रन खर्च करते हुए उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। अब एक बार फिर उनकी वही दिक्कत सामने आई है और अब खबरें हैं आयलैंड और इंग्लैंड सीरीज से बाहर होने की।
इससे पहले इंग्लैंड के पिछले रेड बॉल दौरे पर भी वह बीच सीरीज से ही बाहर हो गए थे। रेड्डी की इंजरी की समस्या लगातार सामने आ रही है। आईपीएल 2025 में भी वह ज्यादा गेंदबाजी करते नजर नहीं आए थे। जबकि आईपीएल 2026 में उन्होंने बॉलिंग का वर्कलोड बढ़ाया था लेकिन फिर उनकी फिटनेस ने साथ नहीं दिया है। अब देखना होगा कि रेड्डी की जगह कौन लेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में ट्राई सीरीज में कमाल करने वाले सूर्यांश शेडगे का नाम सामने आ रहा है।
टीम इंडिया का अगला मैच कब? वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं इंटरनेशनल डेब्यू, लगातार 7 टी20 खेलेगा भारत
भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब लगातार 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी। वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है। वहीं श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
