उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कोचिंग में लगी आग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के सभी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी अलीगढ़ की एक जनसभा में बोल रहे थे, वे राजधानी लौट रहे हैं।

अलीगंज अग्निकांड को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक जनसभा के दौरान कहा, “मुझे अभी-अभी लखनऊ में हुई एक घटना की जानकारी मिली है। वहां आग लगने की घटना में कुछ बच्चे फंस गए, जिसके परिणामस्वरूप उनकी दुखद मृत्यु हो गई। प्रशासन राहत कार्यों में लगा हुआ है, लेकिन इस दुखद घटना के कारण मुझे तुरंत लखनऊ लौटना पड़ रहा है। मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

डीजीपी और गृह सचिव को दिए आदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैंने पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने और मामले पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। हम घटना की तह तक जाएंगे, दोषियों को सजा दिलवाएंगे और मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा कि वे जल्द ही अलीगढ़ फिर आएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने की मुआवजे की घोषणा

इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने भी बयान जारी किया है। पीएमओ ने एक एक्स पोस्ट में लिखा,”उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।