सोमवार को अक्षय कुमार, दिशा पटानी और राजपाल यादव के साथ फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए. फिल्म प्रमोशन में अक्षरा सिंह भी वाहवाही लूटती दिखीं.

सोशल मीडिया पर अक्षय और अक्षरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टेज पर नजर आ रहे हैं. प्रमोशन के दौरान अक्षय और अक्षरा ने ‘घिस घिस’ गाने पर डांस किया.

‘घिस घिस’ वेलकम टू द जंगल’ में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया भोजपुरी ट्रैक है, जिसे फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं.

प्रमोशन के दौरान भी स्टेज पर अक्षय और अक्षरा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली. अक्षय भी पूरे जोश में अक्षरा से संग नाचते दिखे.

एक फैन ने लिखा कि अक्की ऑन फायर. दूसरे ने लिखा कि अक्षरा को देखकर बहुत खुश हूं. कई फैन्स ने दोनों की जोड़ी को हिट बताया.

कई फैन्स ने कहा कि अक्षरा की तरक्की देखकर खुशी हो रही है. कुछ लोगों ने दोनों की जोड़ी को नंबर वन बताया. बता दें कि ‘घिस घिस’ गाने से अक्षरा ने बॉलीवुड डेब्यू किया है.

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है. फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स की फौज है. रिलीज से पहले जिस तरह अक्षरा छाई हुई हैं. देखकर लगता है कि रिलीज के बाद उनके पास बॉलीवुड प्रोजेक्ट की झड़ी लगने वाली है.