बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में बारिश हो सकती है। बुधवार को ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) मजबूत होगा और अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी की तरफ बढ़ेगा। इससे इन राज्यों में मानसूनी बादलों की वापसी हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश में जबलपुर, रीवा, सागर-शहडोल समेत प्रदेश के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और बारिश से 1.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है और 29 घायल हुए हैं। वहीं, असम के 6 जिलों के 99 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 37,032 लोग प्रभावित हैं। सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति… देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…