कर्नाटक के धारवाड़ में बुधवार को 45 साल के डॉक्टर (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) किरण होन्नावर की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। उनके 8 साल के बेटे पर भी चाकू से हमला किया गया। बच्चे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस वारदात के वीडियो सामने आए हैं। इसमें डॉ. होन्नावर और उनका बेटा फर्श पर खून से लथपथ पड़े दिख रहे हैं। होन्नावर की पत्नी डॉक्टर प्रियंका बिस्तर पर मोबाइल फोन चलाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने प्रियंका को पूछताछ में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात कब हुई और इसके पीछे क्या वजह थी। परिजन फोन करते रहे, पत्नी अलग-अलग जवाव देती रहीं मामले का खुलासा तब हुआ, जब डॉ. किरण के परिजन पूरे दिन उनसे संपर्क करने की कोशिश करते रहे। फिर भी बात नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक, प्रियंका ने ससुरालवालों से पहले कहा कि पति आराम कर रहे हैं। बाद में बताया कि वे बाहर गए हैं। शाम तक बात नहीं होने पर परिजन फ्लैट पहुंचे। डॉ. किरण एक कमरे में खून से लथपथ मृत मिले, जबकि दूसरे कमरे में उनका बेटा घायल पड़ा था। रिश्तेदारों ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉ. किरण के परिजनों ने हत्या के लिए उनकी पत्नी पर आरोप लगाया है। पुलिस बोली- पत्नी बार-बार बयान बदल रही हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना कब हुई। पत्नी पूछताछ के दौरान अलग-अलग बयान दे रही है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि हत्या की वजह पता चल सके। पुलिस अपार्टमेंट के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों से किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं मिली है। 22 जून: बेंगलुरु में इंजीनियर ने माता-पिता और छोटी बहन को मारा धारवाड़ की घटना से पहले भी कर्नाटक एक चर्चित ट्रिपल मर्डर केस को लेकर सुर्खियों में रहा। 22 जून को बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में 24 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्वेता एम. पर अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या का आरोप लगा था। जांच में सामने आया कि इस वारदात में उसके लिव-इन पार्टनर जे. केनेथ की भी भूमिका थी। केनेथ को बाद में पुडुचेरी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, श्वेता और केनेथ वारदात के बाद बाइक से पुडुचेरी भाग गए थे और एक होटल में ठहरे थे। पूरी खबर पढ़ें… भास्कर नॉलेज: कर्नाटक में हत्या के मामले घटे, लेकिन बेंगलुरु में बढ़े

कर्नाटक में डॉक्टर की घर में हत्या, बेटा घायल मिला:आरोपी डॉक्टर पत्नी बॉडी के पास मोबाइल चलाती रही, हिरासत में; VIDEO सामने आया
कर्नाटक के धारवाड़ में बुधवार को 45 साल के डॉक्टर (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) किरण होन्नावर की उनके फ्लैट में हत्या कर […]