उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्राएं श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जा रही हैं। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा के बीच भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा नगर भ्रमण पर निकले। पन्ना में परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई। भिंड में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, जबकि उज्जैन में इस्कॉन मंदिर की यात्रा में पहली बार तीन अलग-अलग रथ शामिल हुए। इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी रथयात्रा में शामिल हुए। उज्जैन के इस्कॉन मंदिर की यात्रा में भगवान बलभद्र 'तालध्वज', देवी सुभद्रा 'दर्पदलन' और भगवान जगन्नाथ सबसे बड़े 35 फीट ऊंचे 'नंदीघोष' रथ पर विराजमान हैं। भगवान के लिए बंगाल के कारीगरों ने जापान से मंगाए गए विशेष धागों और मोतियों से करीब ढाई लाख रुपए की विशेष पोशाक तैयार की है। यात्रा इंदिरा नगर से फ्रीगंज और टॉवर चौक होते हुए मंदिर लौटेगी। वहीं, कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर से खाती समाज की पारंपरिक रथयात्रा भी निकली। इसमें 1200 गांवों के श्रद्धालु करीब 100 साल पुराने लकड़ी के रथ को अपने हाथों से खींच रहे हैं। प्रदेशभर से बड़े अपडेट देखिए अलग-अलग शहरों से रथ यात्रा की तस्वीरें… लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:उज्जैन में पहली बार 3 रथ, ढाई लाख की पोशाक में विराजे प्रभु
उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्राएं श्रद्धा और उत्साह के साथ […]