दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। मैं भी आज से अनशन शुरू करूंगा। हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं। वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनका वजन करीब 9.5 किलो कम हो गया है। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाए और जरूरत पड़ने पर उनका इलाज कराया जाए। वांगचुक को ले जाने का पूरा घटनाक्रम, 5 तस्वीरों में देखें… विरोध प्रदर्शन की 4 तस्वीरें… वांगचुक के अलावा 3 स्टूडेंट भी भूख हड़ताल पर वांगचुक के साथ आईसा की नेहा, आमीन और मनीष भी पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं। वे अभी भी अनशन पर हैं। नेहा को गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई है, जबकि आमीन और मनीष की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है। वांगचुक की भूख हड़ताल से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…