जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी मंगलवार को सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर संगूर चौक के पास हुआ। दुर्घटना में पांच श्रद्धालु और गाड़ी का चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) उधमपुर के संबद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर और सीतापुर निवासी अंश (15), राकेश कुमार (44), विशाल वर्मा (21), सुरजीत कुमार (20) और नीरजा वर्मा (33) के रूप में हुई है। तमिलनाडु के पेरंबलूर जिले में स्लीपर बस में आग लगी, सभी 23 यात्री सुरक्षित निकाले गए चेन्नई से मदुरै जा रही एक स्लीपर बस में शनिवार को तमिलनाडु के पेरंबलूर जिले में आग लग गई। हादसा चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलामेडु के पास हुआ। बस ड्राइवर ने सभी 23 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसके बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। वहीं, पुलिस ने यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी डंपर से टकराई, 4 श्रद्धालु घायल जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई। हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगूर चौक के पास हुआ। इस घटना में चार श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए उधमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुणे के कोंढवा में पेंट के गोदाम में आग लगी, एक घायल महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके स्थित पेंट के गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

भास्कर अपडेट्स:अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी डंपर से टकरा गई, 5 घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी मंगलवार को सड़क किनारे खड़े डंपर […]