लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुआई में विपक्ष ने मंगलवार को पीएम आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। इसमें राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी व अन्य विपक्षी नेताओं से बात की, पर वे नहीं माने। देर शाम, राहुल, प्रियंका व अखिलेश को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। रात 9.30 बजे इन्हें छोड़ दिया गया। राहुल ने छत्रसाल स्टेडियम में बने डिटेंशन सेंटर से वीडियो जारी कर कहा- पूरा विपक्ष चाहता है कि इस मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में चर्चा हो और हम अपनी बात कह सकें। उन्होंने कहा- धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह इस्तीफा दें और सरकार स्टूडेंट्स से माफी मांगें। वहीं छात्रों पर लगे पुलिस केस हटाया जाए और उन पर लाठीचार्ज करने वालों पर एक्शन लिया जाए। संसद के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में आज नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। राहुल ने भी इसको लेकर कल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। राहुल के प्रदर्शन की 4 फोटोज… कांग्रेस ने ऐसे दिया चकमा, खड़गे के घर बर्थ-डे के बहाने जुटे कांग्रेस ने प्रदर्शन की योजना बेहद गोपनीय रखी। दोपहर करीब 3 बजे राहुल, प्रियंका और अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 84वें जन्मदिन के बहाने उनके राजाजी मार्ग स्थित आवास पर जुटे। इससे सुरक्षा एजेंसियों को संदेह नहीं हुआ। खड़गे के आवास से पीएम आवास 500 मीटर दूर है। वहां से सभी नेता अचानक पीएम आवास पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रधान बोले- कांग्रेस ने पॉलिटिकल तमाशा चुना शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस स्टूडेंट्स का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्होंने पीएम मोदी के घर के बाहर धरना दिया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। सरकार के पूरी चर्चा के लिए तैयार होने की बात कहने के बाद भी कांग्रेस ने बहस के बजाय पॉलिटिकल तमाशा चुना। दो दिन से संसद में हंगामा जारी मानसून सत्र सोमवार यानी 20 जुलाई से शुरू हुआ। 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। पहले दिन सदन की कार्यवाही 6 बार रोकी गई। मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही हंगामा शुरू हुआ। कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हुई। इसके बाद कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन हंगामे के चलते पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। वे 7 बिल, जिन्हें सरकार पेश करेगी चर्चा के लिए समय तय, सबसे ज्यादा वक्त MSME बिल को संसद की पिछले 2 दिन की कार्यवाही… 21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक, खड़गे बोले- मेरा माइक बंद किया गया मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। पूरी खबर पढ़ें… 20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। संसद में तर्क के साथ चर्चा हो। पूरी खबर पढ़ें…

राहुल का धरना, डिटेंशन सेंटर से VIDEO जारी किया:प्रधान-शाह का इस्तीफा मांगा, नीट पेपर लीक पर आज संसद में चर्चा संभव
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुआई में विपक्ष ने मंगलवार को पीएम आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के […]