संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। संसद में नीट पेपर लीक और कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को लेकर फिर हंगामा हो सकता है। NDA के सांसद आज सुबह 10:30 बजे संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। माना जा रहा है कि संसद में पिछले तीन दिनों से विपक्ष के विरोध और संसद में जारी गतिरोध के जवाब में NDA यह प्रदर्शन करेगा। विपक्ष नीट पेपर लीक मामले पर सदन में चर्चा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है। इससे पहले बुधवार को सदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा था कि सरकार पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की पेशकश कर रही है। लेकिन विपक्ष राजनीति कर रहा है। वहीं खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेपर लीक पर चर्चा तभी होगी जब शिक्षा मंत्री इस्तीफा देंगे। संसद की कार्रवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…