जैसलमेर में सेना की टाटा सफारी ऊंट से टकराकर चार से पांच बार पलट गई। हादसे में SUV ड्राइव कर रहे सेना के मेजर हमजा आरिफ (26) की मौत हो गई। एक्सीडेंट में कार सवार 2 लेफ्टिनेंट भी गंभीर घायल हुए है। हादसा गुरुवार देर रात 12.30 बजे शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया में हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां मेजर हमजा को मृत घोषित कर दिया गया। मध्य प्रदेश के रहने वाले मेजर की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। एआई VIDEO से देखिए- कैसे हुआ एक्सीडेंट लगभग 100 मीटर तक घिसटती हुई गई SUV सदर थाना के एएसआई जगदीश चारण ने बताया कि मेजर हमजा आरिफ (26) और उनके साथ दो अन्य जवान ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। आर्मी स्टेशन के पास अचानक सामने आया ऊंट के कारण एक्सीडेंट हो गया। ऊंट से टकराने के बाद गाड़ी करीब पांच बार पलटी खाते हुए लगभग 100 मीटर तक घिसटती चली गई। 2 लेफ्टिनेंट गंभीर घायल हादसे में सेना के 2 लेफ्टिनेंट भी गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और अभिनव राठौड़ का थईयात के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मेजर हमजा आरिफ की बॉडी को राजकीय जवाहिर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। हादसे के बाद पुलिस और मिलिट्री पुलिस (आर्मी पुलिस) ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के सभी कारणों की जांच की जा रही है। …. हादसों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर डंपर में घुसा ट्रक:होटल मैनेजमेंट की छात्रा, भाई और ड्राइवर की मौत; बहन को छोड़ने जा रहा था युवक अलवर के गोविंदगढ़ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक आगे चल रहे मिट्टी से भरे डंपर में घुस गया। हादसे में ट्रक की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे भाई-बहन और ड्राइवर की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें दूध टैंकर से भिड़ी कार, महिला और युवती की मौत:6 लोग घायल; ओवरटेक करने के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खोया, हरियाणा जा रहे थे झुंझुनूं के सिंघाना थाना इलाके में दिल्ली-झुंझुनूं नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार दूध के टैंकर से जा भिड़ी। हादसे में कार में सवार महिला और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें

जैसलमेर-ऊंट से टकराकर 5 बार पलटी SUV, मेजर की मौत:MP के रहने वाले थे, एक महीने पहले हुई थी शादी; 2 लेफ्टिनेंट घायल
जैसलमेर में सेना की टाटा सफारी ऊंट से टकराकर चार से पांच बार पलट गई। हादसे में SUV ड्राइव कर […]