बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर उनके दिल्ली में स्थित आवास पर रविवार शाम एक शख्स ने हमला कर दिया। पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी बीच एक आदमी ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। इसके बाद पप्पू के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। वहां मौजूद पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर ले जाने लगे, लेकिन उनके सामने नहीं पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमला करने वाले युवक का नाम सुमित प्रधान उर्फ सुमित गिरि गोस्वामी है। वह बुलंदशहर में भाजपा का नगर मंत्री है। पप्पू ने आरोप लगाया कि एक युवक ने चाकू लेकर उनकी हत्या की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कुछ बाबा रोज कहते हैं- मुझे मार दो, जला दो, हम ₹51 लाख देंगे। हमने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अभी आरोपी को पकड़कर ले गई है। उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पप्पू यादव ने शुक्रवार को संसद में चंदा चोरी का नाटकर किया था, जिसके बाद लखनऊ के एक हिंदूवादी नेता ने उनका सिर लाने वाले को 51 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था। हमले के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से कहा- आपके सामने ही हमला हुआ है? मेरा का क्या गुनाह है? गुनाह बृजभूषण तिवारी का है, चंपत राय का है। पकड़े गए आरोपी सुमित उसके साथी हैप्पी शर्मा ने मीडिया से कहा- हमने पप्पू यादव पर हमला नहीं किया। उन्होंने संंसद भगवा का अपमान किया था। हमने उनका विरोध किया तो उनके समर्थक पीटने लगे। हैप्पी बुलंदशहर में भाजपा के मंडल महामंत्री हैं। 8 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… समर्थकों का दावा- अतीक हत्याकांड जैसी वारदात की प्लानिंग थी पप्पू यादव के मीडिया संयोजक ने कहा- हमलावरों ने पहले चप्पल फेंकी, फिर चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और हमलावरों को बचाने में लगी थी। उनका दावा है कि हमलावर प्रयागराज के अतीक अहमद हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम देने आए थे। एक समर्थक बोला- हमलावर के चाकू से उंगली में चोट लगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक अन्य समर्थक ने कहा- तीन-चार लोग अचानक वहां पहुंचे और चाकू से हमला करने की कोशिश की। मैंने पप्पू यादव को बचाने के लिए अपना हाथ आगे कर दिया। चाकू से मेरी ऊंगली पर कट लगा, इसके बाद भी हमलावर हमला करते रहे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी का साथी बोला- हम चाकू लेकर नहीं गए थे पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले हैप्पी शर्मा ने कहा- पप्पू यादव के घर के बाहर साधुओं का धरना चल रहा था। मैं और मेरा साथी सुमित गिरि गोस्वामी साधुओं का सपोर्ट करने गया था, लेकिन तब तक साधुओं को हटाया जा चुका था। इसलिए हम सांसद पप्पू यादव से मिलने पहुंच गए। हम जब गए तो हमारी चेकिंग भी हुई। वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। हमने उनसे कहा- आप साधुओं के भगवा वस्त्र पहनकर लोट रहे हैं। भगवान राम के चित्र को सांसद अवधेश प्रसाद के पैरों के पास रख रहे हैं, ये गलत है। इस पर सांसद के लोग हमें पीटने लगे। वह सुमित खींचकर घर से अंदर ले गए। इसी दौरान मैं घर के बाहर हो गया। चाकू लेकर जाने के आरोप पर हैप्पी ने कहा- जब उन लोगों ने हमें पीटा तो हमने उन पर चप्पल-जूते तो फेंके, लेकिन हम वहां चाकू लेकर नहीं गए थे। चाकू उन्होंने अपनी तरफ से लाकर मीडिया को दिखाया। सुमित और हैप्पी दोनों बुलंदशहर जिले के हैं। दोनों ठेकेदारी का काम करते हैं। हैप्पी का पूरा बयान यहां सुनें… शनिवार को हिंदू संगठनों ने पप्पू की पत्नी के घर के बाहर हंगामा किया था शनिवार को पप्पू यादव की पत्नी और राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के दिल्ली स्थित आवास के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस पर रविवार को पप्पू यादव ने चेतावनी देते हुए कहा- अगर मेरे बच्चों और परिवार तक पहुंचे, तो महाभारत से भी बड़ा महाभारत होगा। हम अपनी लड़ाई में बच्चों को शामिल नहीं करते। हमें ऐसे कमजोर संस्कार नहीं मिले हैं। 31 जुलाई: पप्पू ने राममंदिर चंदा चोरी का नाटक किया मानसून सत्र के 10वें दिन पप्पू यादव भगवा चोला पहनकर साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद भवन पहुंचे थे। संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में एक शॉर्ट प्ले किया गया था। पुजारी बनकर आए पप्पू यादव ने जमीन पर बैठे थे। इसके बाद राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने उन्हें चंदा दिया। दान के पैसे पप्पू यादव पेटी में न डालकर अपने पास रख रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए थे। अब संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए- सांसद पप्पू यादव दानपेटी लेकर मकर द्वार पर बैठ गए थे। राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चंदा डाला था। कई विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। चोरी पकड़ने का नाटक कर सांसदों ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक पिटाई कर दी थी। चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR
वाराणसी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज हुई है। ये FIR पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास ने कोतवाली थाने में कराई है। लखनऊ में हिंदूवादी नेता ने कहा था- पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख देंगे लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय ने चेतावनी देते कहा- पप्पू यादव के पापों का अंत हो गया है। सजा का समय आ गया है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी सनातन विरोधी हैं। अगर इन लोगों ने माफी नहीं मांगी तो सनातन रक्षा संगठन जुबान खींचकर खूंटे से बांध देगा। पप्पू यादव का सिर लाने वाले को ₹51 लाख देने का ऐलान किया। ————————————- ये खबर भी पढ़ें…
बुलंदशहर के 2 BJP-नेताओं ने पप्पू यादव पर हमला किया:एक नगर मंत्री, दूसरा मंडल महामंत्री; सांसद बोले- चाकू लेकर मेरी हत्या करने आए थे दिल्ली में बिहार के बाहुबली सांसद पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमला करने वाला युवक बुलंदशहर का रहने वाला है। उसका नाम सुमित शर्मा और उम्र 34 साल है। वह अपने दोस्त हैप्पी शर्मा के साथ दिल्ली गया था। सुमित भाजपा का नगर मंत्री तो हैप्पी मंडल महामंत्री है। पप्पू यादव के आवास पर हुए हंगामे के बाद सुमित को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया:राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का प्रदर्शन; मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। साथ ही विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे जिसमें ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में शख्स ने चप्पल फेंकी:समर्थकों ने पीटा, दावा- चाकू लेकर आया था; आरोपी यूपी में भाजपा के पदाधिकारी
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर उनके दिल्ली में स्थित आवास पर रविवार शाम एक शख्स ने […]
Tags: