सावन के पहले सोमवार को देशभर में शिव मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवड़ियों की लाइन लगभग 5km लंबी हो चुकी है। बिहार के बांका में बाबा ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव को जल चढ़ाने के लिए रात 2 बजे से भक्त लाइन में लग गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर में दर्शन के लिए 50 हजार लोग पहुंचेंगे। इधर, मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी इस बार नए बने रास्ते से निकाली जाएगी। सवारी शाम 4 बजे से शुरू होगी। कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के मुजफ्फरनगर के सभी स्कूल-कॉलेज 3 से 10 अगस्त तक बंद रखे जाएंगे, ताकि यात्रियों की आवाजाही आसानी से हो सके। समंदर किनारे विराजे शिव… देशभर के शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवार से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

सावन का पहला सोमवार- उज्जैन में महाकाल की सवारी निकलेगी:झारखंड के देवघर में कांवड़ियों की 5km लंबी लाइन; यूपी के मुजफ्फरनगर के स्कूल-कॉलेज बंद
सावन के पहले सोमवार को देशभर में शिव मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों […]