झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन आज 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्रों के बीच तीसरे राउंड की बातचीत हो रही है। करीब तीन घंटे से स्टेट गेस्ट हाउस में मीटिंग चल रही है। लोकसभा का चुनाव लड़ चुके देवेंद्रनाथ महतो और छात्र गुट दोनों ग्रुप से बातचीत हो रही है। 6 लोगों की टीम सरकार से बात कर रही है।अब तक हुई शुक्रवार और शनिवार की दो राउंड की बातचीत बेनतीजा रही है। 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत रविवार सुबह 3 बजे बिगड़ गई। डॉक्टरों की देखरेख में स्लाइन के जरिए उनका इलाज किया रहा है। JLKM विधायक जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज रविवार को एक दिन का उपवास कर रहे हैं। छात्रों के आंदोलन से जुड़ी फोटोज विधायक बोले- सरकार जानती है, दोषी कौन हैं एक दिन के अनशन पर बैठे विधायक जयराम महतो ने कहा, 'विधानसभा सदस्य होने के नाते मुझे लगता है कि मेरी भागीदारी और ये भूख हड़ताल कम से कम 1% अतिरिक्त दबाव तो बना ही सकती है। इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए।' आगे कहा, 'मुझे लगता है कि सरकार को अच्छी तरह पता है कि दोषी कौन हैं। ये कोई छोटा-मोटा मामला नहीं है। लाखों रुपए में सीटें बेची जा रही हैं। ये असंभव है कि कोई मामूली अधिकारी या सामान्य व्यक्ति अकेले इतनी बड़ी रकम पचा सके। इसमें शक्तिशाली लोग शामिल हैं और इस बात का डर बना हुआ है कि पर्दे के पीछे से वे बेनकाब न हो जाएं।' अनशनकारियों का वजन घटा हैः डॉक्टर डॉक्टर एपी सिन्हा के नेतृत्व में रांची सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. एपी सिन्हा ने बताया कि छात्रों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने अभी अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है। इसके चलते हमने मौके पर ही जरूरी ट्रीटमेंट किया है। सुप्रीम कोर्ट में PIL दर्ज JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील सत्यम सिंह के मुताबिक, यह याचिका राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन ने दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में चार मांगें पूरी करने की अपील की है। वहीं, सरकार ने छात्रों को सुझाव देने के लिए Email ID- Jpsc.jssc.feedback@gmail.com और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें आंदोलनरत छात्रों की मदद के लिए बढ़े हाथ:दुकान के लिए बनाई 250 प्लेट बिरयानी स्टूडेंट्स को खिलाई, छात्रा ने पॉकेट मनी से बांटे समोसे छात्रों के आंदोसन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…