संसद के मानसून सत्र में सोमवार को लोकसभा में 4 बिल पेश किए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह दो बिल पेश करेंगे। जिसमें एक केरल (अल्टरेशन ऑफ नेम) बिल, 2026 है। वहीं दूसरा नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एक्ट, 1962 संशोधन बिल है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026 पेश करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957 में संशोधन के लिए बिल सदन में रखेंगे। वहीं, राज्यसभा में बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पर चर्चा की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बिल को सदन में पेश करेंगी। पीएम से मिलेंगे शरद गुट के 8 सांसद NCP (शरद पवार गुट) के सभी 8 सांसद आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया है। संसद की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग को देखें…

लोकसभा में आज 4 बिल आएंगे:शाह केरल का नाम बदलने वाला बिल पेश करेंगे; राज्यसभा में बैंकर्स बुक्स बिल पर चर्चा होगी
संसद के मानसून सत्र में सोमवार को लोकसभा में 4 बिल पेश किए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह दो बिल […]