राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज अभियान के चौथे चरण में शामिल होंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सपकाल ने बताया कि राहुल गांधी कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। हालांकि, कार्यक्रम का स्थान अभी तय नहीं किया गया है। राहुल ने 17 जून को राजस्थान के कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… टीवी चैनलों पर 12 मिनट एडवर्टाइजमेंट की सीमा हटेगी, सरकार का फैसला सरकार ने टीवी चैनलों पर हर घंटे अधिकतम 12 मिनट विज्ञापन दिखाने की सीमा हटाने का फैसला किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा कि प्रसारण क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

भास्कर अपडेट्स:राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ में शामिल होंगे, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे
राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज अभियान के चौथे चरण में शामिल होंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष […]