पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारत ने 6 और 7 मई, 2025 की मध्यरात्रि को पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना बनाया। इसके बाद बॉर्डर से सटे इलाकों में दोनों देशों की सेना के बीच तनाव और भी बढ़ गया। पाक सेना की ओर से भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया। भारतीय डिफेंस ने अपने शौर्य को दिखाते हुए पाक की हर साजिश को नाकाम कर दिया। ऐसे में बाद में अमेरिका की मध्यस्थता में भारत-पाक के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया। इस ऐलान के बाद समाज दो वर्गों में बंटा दिख रहा है। एक वर्ग युद्ध चाहता है तो एक वर्ग पीएम मोदी के फैसले से सहमत है। इसी बीच अब भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी और उनकी सरकार को फिर से घेरा। सीजफायर के फैसले को लेकर उन्होंने बिना पीएम का नाम लिए कह दिया कि ‘चौकीदार कायर’ है।
पाकिस्तान संग भारत के सीजफायर के ऐलान करने के बाद नेहा सिंह राठौर लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी भोजपुरी गीत का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने पीएम पर बिना नाम लिए तंज कसा है। अपने इस गीत में उन्होंने कहा, ‘चौकीदार कायर बा…।’ गाने में नेहा ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर से लेकर खुद पर दर्ज हुए देशद्रोह की एफआईआर तक पर मोदी सरकार पर तंज कसा है।
चौकीदार कायर बा..!#ceasfire pic.twitter.com/wP5AgLQIPa
इतना ही नहीं, नेहा सिंह राठौर ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कहती हैं, ‘मच्छरों को मारने के लिए ऑलआउट या कछुआछाप जलाया जाता है; पूरे घर में आग नहीं लगाई जाती है…जो काम सूई से हो सकता है, उसमें तलवार लेना नासमझी है। मेरा स्टैंड SAY NO TO WAR का है और देश को अभी भी आतंकवादियों के सिर चाहिए। सच ये है कि इन दोनों बातों में कोई भी विरोधाभास नहीं है। ध्यान से समझिए… हर हमले के जवाब में युद्ध नहीं किए जाते। फॉरेन डिप्लोमेसी नाम की भी कोई चीज होती है। वैश्विक घेराबंदी भी होती है। युद्ध तो अंतिम विकल्प होता है। युद्ध का मतलब ही यही होता है कि आपकी कूटनीति फेल हो गई। मुंबई हमले के बाद सरकार ने आतंकवादियों को ढूंढ-ढूंढकर मारा था। सबूतों के साथ पाकिस्तान को नंगा किया गया था। उसके बाद पूरी दुनिया से अलग-थलग पड़ गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री कभी बिना बुलाए पाकिस्तान बिरयानी खाने नहीं गए जैसे मोदी जी गए और ये काम उन्होंने तब किया जब मुंबई हमले में पाकिस्तान का नाम उजागर हो गया।’
देश को आतंकियों के सिर चाहिएयुद्ध नहीं चाहिए…मच्छरों को मारने के लिए ऑलआउट या कछुआछाप जलाया जाता है; पूरे घर में आग नहीं लगाई जाती है…#Ceasefire2025 #IndiaPakistanWar pic.twitter.com/8gs1mceXQ8
इनकी सारी लड़ाई बिहार चुनाव जीतने की है…लेकिन मैं एक बार फिर से कहूँगी कि……बिहार का चुनाव बिहार के स्थानीय मुद्दों पर होना चाहिए…इनकी “लाल आँखों और छप्पन इंच की छाती” पर नहीं.#ceasefire pic.twitter.com/6Q8clsVfyo
वहीं, नेहा सिंह राठौर ने अपनी एक और पोस्ट में मोदी सरकार को घेरा और इसमें पीएम मोदी का एक स्टेटमेंट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला।’ इसे साझा करने के साथ ही नेहा ने पोस्ट में लिखा, ‘इनकी सारी लड़ाई बिहार चुनाव जीतने की है…लेकिन मैं एक बार फिर से कहूंगी कि…बिहार का चुनाव बिहार के स्थानीय मुद्दों पर होना चाहिए…इनकी “लाल आंखों और छप्पन इंच की छाती” पर नहीं।’
‘युद्ध मनोरंजन का सामान…’, भारत-पाक सीजफायर के बीच भड़की नेहा सिंह राठौर, बोलीं- ‘क्या तमाशा लगा रखा है?’