भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन से टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 14 साल तक 123 मैच खेले। वहीं, विराट कोहली पहले ही टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में जहां उनके संन्यास लेने से मायूस हैं वहीं, पत्नी अनुष्का शर्मा का भी पहला रिएक्शन सामने आ चुका है। वो पति के इस फैसले से खुश और इमोशनल दिखी हैं।
विराट कोहली के ऐलान के बाद अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। अभिनेत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘वो रिकॉर्ड और मील के पत्थर के बारे में बात करेंगे लेकिन, मुझे वो आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए, वो संघर्ष जिन्हें किसी ने नहीं देखा और वो अटूट प्यार जो आपने खेल के फॉर्मेट को दिया। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीना है। हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े समझदार, थोड़े विनम्र होकर वापस आए और आपको इन सबके माध्यम से विकसित होते देखना एक विशेषाधिकार रहा है।’
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
इतना ही नहीं, अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, ‘किसी तरह मैंने हमेशा कल्पना की थी कि आप सफेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है और इसलिए माय लव मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है।’
गौरतलब है कि विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में खेला था। वहीं, टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद विराट कोहली को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट से विराट और अनुष्का की फोटो और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिसे देखकर कयास लगाए जाने शुरू हो गए थे कि कपल लंदन के लिए रवाना हो गया है। हालांकि, आईपीएल 2025 के अपकमिंग शेड्यूल के अनाउंसमेंट के बाद विराट कोहली वापस से अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ जुड़ेंगे।
‘फाइलें खुल जाएंगी…’, जावेद अख्तर ने बताया क्यों सरकार के खिलाफ नहीं बोलते बॉलीवुड स्टार्स, बोले- छापेमारी से डर…
