बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने ‘गदर 2’ की हिट के बाद ‘बॉर्डर 2’ का ऐलान किया था। इस फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है, जिसने इसकी रिलीज की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग भी जोर-शोर से चल रही है। इसके सेट से फोटोज और वीडियोज भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच अब वरुण धवन के रोल को लेकर अपडेट सामने आया है। जहां फिल्म में दिलजीत दोसांझ एयरफोर्स अफसर निर्मल सिंह सेखों के किरदार में हैं। वहीं, वरुण धवन ने ऐसे रियल हीरो का रोल निभाया है, जिसने घायल होने के बाद भी 89 दुश्मनों को मार गिराया था। चलिए बताते हैं वो कौन हैं।
दरअसल, मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि वरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ में रियल हीरो मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में होंगे। होशियार सिंह ने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। इस युद्ध में उनकी बहादुरी के लिए होशियार सिंह को परम वीर चक्र मिला था। इस युद्ध के बाद उनको कर्नल की रैंक पर प्रमोट कर दिया गया था। ऐसे में वरुण धवन ने उनके रोल को निभाने के लिए कड़ी मेहनत की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए दो महीने की तैयारी भी की थी। लुक्स के लिए सेशन में हिस्सा लिया था।
इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया कि वरुण धवन के किरदार का सफर हरियाणा के सिसाना गांव से शुरू होगा और फिर ये भारत-पाक युद्ध तक दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में वरुण धवन का पहला सीन एक्शन सीक्वेंस हो सकता है, जिसमें वो भारी-भरकम तोपों और बंदूकों से लड़ रहे होते हैं।
इसके साथ ही अगर मेजर होशियार सिंह दहिया के बारे में बात की जाए तो वो साल 1957 में जाट रेजिमेंट का हिस्सा बने थे। इसके बाद 3-ग्रेनेडियर्स में अफसर बने। उन्होंने साल 1965 में पाकिस्तान संग जंग में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्धा का हिस्सा बने। इस लड़ाई में उन्होंने शंकरगढ़ पठार में स्थित बसंतर का मोर्चा संभाला था। बताया जाता है कि यहां पर दुश्मनों ने बारुदी सुरंगे बिछा रखी थी। होशियार सिंह को जरवाल गांव पर कब्जा करने का आदेश दिया गया था। उन्होंने इस पर जीत हासिल की थी। पाकिस्तान के 20 सैनिकों को भी बंदी बना लिया था।
होशियार सिंह को उनकी बहादुरी के लिए आज भी याद जाता है। 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में होशियार सिंह ने घायल होने के बाद भी 89 दुश्मनों को मार गिराया था। ये घटना ऐसी थी कि 17 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान की एक बटालियन ने होशियार सिंह की टीम पर हमला कर दिया था, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दिया था। वो अपनी टीम का हौंसला बढ़ाते रहे थे। इस हमले में खुद होशियार सिंह भी घायल हो गए थे। बावजूद इसके उन्होंने पाकिस्तान के कमांडिंग अफसर तक को मार गिराया था। हालांकि, बाद में युद्ध विराम यानी कि सीजफायर का ऐलान कर दिया गया था लेकिन, तब तक देश के ये वीर जवान शहीद हो चुके थे। उन्हें उनके अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
‘धंधा करवाने ले जा रही हो’, शाइनी दोशी को पापा कहते थे ‘वेश्या’, एक्ट्रेस बोलीं- रूम में लॉक कर… | TV Adda