शाइनी दोशी छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘पांड्या स्टोर’ जैसे कई शो में काम किया और लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालांकि, उनके लिए यह मुकाम हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक्ट्रेस बनने से पहले उन्होंने अपनी लाइफ में काफी बुरा समय देखा। यहां तक कि वह तो डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन शाइनी की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने।
अब सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए और अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें उनका पहला शो मिला। साथ ही यह भी बताया कि उनके पिता उन्हें वेश्या कहते थे। उनकी मां के साथ मारपीट करते थे।
Rakesh Poojary Death: मशहूर कॉमेडियन राकेश पुजारी का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 33 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
सिद्धार्थ से बात करते हुए शाइनी ने शेयर किया कि यह उनका पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू है। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं बॉम्बे 2012 में आई थी और मेरा पहला शो था ‘सरस्वतीचंद्र’ जो संजय लीला भंसाली का शो था। इस प्रोफेशन में आने के भी मेरे दूसरे कई कारण थे।” जब सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस से उनके बारे में पूछा, तो शाइनी ने कहा, “पापा ने हमें छोड़ दिया था, तो मुझे खुद की स्कूल फीस भरनी थी, कॉलेज फीस भरनी थी। कोई था नहीं उस समय मुझे संभालने वाला। मुझे ही बेटा बनकर सबको संभालना था।”
इसके आगे अपनी बात को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 16 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना, शूट करना शुरू कर दिया था। उनकी मां चाहती थीं कि वह एक्टिंग करें। ऐसे में वह ऑडिशन देने के लिए अहमदाबाद से मुंबई आती थीं और फिर वापस जाती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, “लगभग 6-7 ऑडिशन के बाद मैं जी के एक शो के लिए ऑडिशन देने गई थी।
वहां पर किसी स्टार प्लस के शख्स ने मुझे देखा और मेरी मां से पूछा कि ये आपकी बेटी है। ये स्टार प्लस के शो में काम करेगी। मेरी मां ने कहा हां। फिर उसने अपना कार्ड दिया और अगले दिन बुलाया। उस दिन पहली बार मैं मुंबई में होटल लेकर रुकी, क्योंकि अगले दिन मीटिंग थी। शाइनी ने आगे बताया कि जब मैं वहां गई, तब मुझे पता चला की वो संजय लीला भंसाली का शो था और ऐसे मैंने उसे साइन किया।”
‘बातों में कितनी नफरत है’, बौखलाई मावरा हुसैन को हर्षवर्धन राणे ने फिर दिया करारा जवाब, बोले- कॉमन सेंस…
शाइनी ने आगे बताया कि जब तक वह इंडस्ट्री में आई, उनके माता-पिता अलग हो चुके थे। पापा के साइड वाले सभी रिश्तेदारों ने उनकी मां से रिश्ते तोड़ दिया थे। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं एक रूढ़िवादी गुजराती फैमिली से आती हूं, जहां पर एक्टर होना मतलब लोग आपको नीचे देखते हैं।
आपको नीचा दिखाएंगे कि अच्छा ये तो एक्टर है, क्या काम करती होगी। एक्टर्स तो ऐसे ही होते हैं। मेरे परिवार में कई लोग थे, जो मुझे कहते थे कि ये एक्टर है तो ये वैश्या होगी। मेरे फैमिली मेंबर्स कहते थे कि इसकी मां इसे एक्टिंग करवा रही है। ये तो मॉडलिंग करती है तो ये तो प्रॉस्टीट्यूट होगी, लेकिन जब ये शो आया ना, तो शायद कुछ लोगों के मुंह पर ताले लगे।”
शाइनी ने इंटरव्यू में बताया कि 16 साल तक उनके माता-पिता ने मिलकर उनकी परवरिश की, लेकिन इसके बाद उन दोनों के बीच में काफी मतभेद हो गए, जिसकी वजह से वह अलग हो गए। हालांकि, काफी समय तक ये बात उन्होंने अपने बच्चों को पता नहीं चलने दी। वह बहुत बार अपना गोल्ड बेच कर घर चलाती थीं। एक बार फीस न भरने की वजह से उन्हें भी कॉलेज से निकाल दिया गया था। हालांकि, बाद में उनकी मां ने फिर गोल्ड बेचकर फीस भरी।
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पापा उनकी मां को मारते थे। शाइनी ने कहा, “मेरी मां ने लातें खाई हैं। मेरी मां ने घुसंडे खाए हैं और मैं ये सब देखती थी और डरती थी। खुद को रूम में लॉक कर लेती थी. क्योंकि ये सब सही नहीं लगता था। अभी वो इस दुनिया में नहीं हैं। बचपन एकदम डिजास्टर था।”
जब इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि क्या उनके पिता ने उन लोगों को सुनाया था, जिन्होंने उन्हें वेश्या कहा था। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, “मेरे पापा खुद मुझे वही कहते थे। वह मेरी मां से लड़ाई के दौरान कहते थे। क्योंकि वह शूट के दौरान कई बार लेट हो जाती थीं और उनकी मां उनके साथ ही रहती थी। जब हम रात को 3 बजे घर आते थे वापस, तो वह खराब-खराब शब्द बोलने लग जाते थे। बेटी को रात के 3-3 बजे तक कहां लेकर जा रही हो, धंधा करवाने ले जा रही हो। उनकी भाषा ही बहुत गंदी थी।”
‘फाइलें खुल जाएंगी…’, जावेद अख्तर ने बताया क्यों सरकार के खिलाफ नहीं बोलते बॉलीवुड स्टार्स, बोले- छापेमारी से डर…
