खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत ही आम हो गई है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने पर सीधा असर दिल पर पड़ता है। इससे चलते हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत ही आवश्यक है। इसे कंट्रोल करने के लिए हरे खाद्य पदार्थ बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने कुछ ऐसे फूड आइटम्स की जानकारी दी है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
अंगूर एक ऐसा फल है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें हाइड्रोक्सी सिन्नामेट्स नामक फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। अपने डेली आहार में अंगूर को शामिल करने से हार्ट रोग का खतरा कम हो सकता है। अंगूर हार्ट संबंधी समस्याओं को कम करने और हार्ट के स्वास्थ्य में सुधार के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे हैं। इसलिए अंगूर का सेवन नाश्ते के रूप में या जूस के रूप में करना बेहतर है।
ब्रोकली एक पौष्टिक मूल्य से भरपूर सब्जी है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। ब्रोकली फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है। ये पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करते हैं और हार्ट के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। अपने आहार में नियमित रूप से ब्रोकली को शामिल करने से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। ब्रोकली को सलाद या सूप के रूप में खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड वसा होती है। इसे शरीर के लिए अच्छा वसा माना जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से एवोकाडो का सेवन करने से हृदय संबंधी समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। एवोकाडो में विटामिन ई और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं। ये हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए बहुत उपयोगी हैं।
हरी सब्जियों में विटामिन के, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती हैं। पालक, केल और कोलार्ड साग जैसी हरी सब्जियों में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह फाइबर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करता है। हरी सब्जियां कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।