देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बाढ़ के साथ बड़े-बड़े पत्थरों का सैलाब आ गया। कई गाड़ियां, घर और दुकानें मलबे में दब गईं। महाराष्ट्र के नासिक, मुंबई और पुणे में भी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पुणे के खड़कवासला डैम से 27,303 क्यूसेक पानी मुथा नदी में छोड़ा गया है। नदी के किनारे बसे गांवों में हाई अलर्ट है। नासिक में त्र्यंबकेश्वर के दो गांवों को जोड़ने वाला पुल बह गया। यह मंदिर का परिक्रमा मार्ग भी था। श्रद्धालुओं की एंट्री दो दिन के लिए रोक दी गई है। कई अन्य शहरों में भी बाढ़ की स्थिति है। देखिए तबाही की 16 तस्वीरें… महाराष्ट्र: पुणे, नासिक, मुंबई में बाढ़ के हालात दिल्ली-NCR: सड़कों पर पानी भरा, गाड़ियों पर पेड़ गिरे मध्य प्रदेश: बारिश से बिल्डिंग गिरी, सड़कें जलमग्न गुजरात: सूरत शहर डूबा, नवसारी में कार बही जम्मू-कश्मीर: डोडा में बाढ़ के साथ पत्थरों का सैलाब राजस्थान: सड़कों पर नदी जैसी पानी की धार ————————– बारिश से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सूरत में बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: 36 घंटे में 19 इंच बारिश; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे धंसा गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 19 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही जुलाई 1941 में दर्ज हुई 18 इंच बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। शहर में बाढ़ आ गई, शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में डूब गई और कारें सड़कों पर बहती नजर आईं। शहर का कोई इलाका नहीं बचा, जहां पानी न भरा हो। सूरत में करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की जान चली गई। बाढ़ में फंसे 3400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सूरत और नजदीकी इलाके नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद हैं। लोगों से कहा गया है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। पूरी खबर पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में पत्थरों का सैलाब, सूरत शहर डूबा; 16 तस्वीरें:नासिक में पुल बहा, गुरुग्राम में सड़कों पर जाम; जोधपुर बाजार में नदी जैसी धार बही
देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बाढ़ के साथ बड़े-बड़े […]