Jamun seeds powder face pack: जामुन का फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में इसे खाने से न केवल शरीर ठंडा रहता है बल्कि यह डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है। जामुन के सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। शरीर को एनर्जी मिलती है। इतना ही नहीं जामुन त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसमें उपस्थित एंटी ऑक्सीडेंट्स और एस्ट्रिंजेंट गुण स्किन से दाग धब्बे हटाने में मदद करते हैं। साथ ही स्किन को ग्लोइंग भी बनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है जामुन खाने के साथ-साथ इसके बीज से बने पाउडर को फेस पर अप्लाई करने से भी कई स्किन को कई तरह से फायदे मिलते हैं। इसलिए जामुन के बीज को फेंकने के बजाए आप उससे फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर निखार आएगा और दाग-धब्बे भी दूर होंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

2 चम्मच- जामुन के बीजों का पाउडर2 चम्मच- दूध

जामुन के बीज और दूध से फेस पैक कैसे बनाएं?

इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। चेहरे को सा करके पेस्ट को लगाएं। 15 मिनट के बाद फेसवॉश कर लें। इस फेस पैक को लगाने से टैनिंग कम होगी। चेहरे पर निखार आएगा।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

2 चम्मच- जामुन के बीजों का पाउडर3 चम्मच- गुलाब जल

जामुन के बीजों और गुलाब जल का फेस पैक कैसे बनाएं?

इस फेस पैक को बनाने के लिए जामुन के बीजों का पाउडर लें। उसमें गुलाब जल मिलाएं। पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 15 मिनट के बाद वॉश कर लें। इसे लगाने से स्किन ग्लोइंग बनेगी।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।