प्रसिद्ध फिल्ममेकर संजय गुप्ता के आकस्मिक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में गहरा सदमा और शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता संजय दत्त ने उनके असमय जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही संजय दत्त ने यह वादा भी किया है कि वह अपने अजीज दोस्त संजय गुप्ता के अधूरे सपने को जरूर पूरा करेंगे। इस दौरान अभिनेता रोनित रॉय बेहद भावुक नजर आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को मुंबई में अपने घर पर अचानक गिर जाने की वजह से संजय गुप्ता को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर काफी गहरी चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। वह महज 57 वर्ष के थे।

संजय गुप्ता के निधन की दुखद सूचना मिलते ही उनके करीबी दोस्त और फिल्म जगत से जुड़े कई लोग उनके घर सांत्वना देने पहुंचे। रोनित रॉय, अशोक पंडित, गुलशन ग्रोवर और मिलाप जावेरी को उनकी इमारत के बाहर खड़े देखा गया, जहां सभी का माहौल काफी गमगीन था।

संजय दत्त ने संजय गुप्ता के निधन पर जताया गहरा शोक फिल्म निर्माता संजय गुप्ता के निधन पर दुख जताते हुए अभिनेता संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उनके साथ बिताए पुराने पलों की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, ‘गुप्ता, मेरे भाई! मुझे आज भी इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि तुम हमें यूं अचानक छोड़कर चले गए हो। हमने जिंदगी के इतने साल साथ बिताए हैं, अनगिनत यादें और हमारी दोस्ती के कितने ही खूबसूरत पल हैं। तुम हमेशा मेरे परिवार के हिस्से रहे हो और हमेशा रहोगे।’