Goa Murder News: राजा रघुवंशी हत्याकांड की खबर अभी पुरानी भी नहीं हुई है, इस बीच एक और ऐसा मामला सामने आया है, जो लोगों को शादी के फैसले पर दोबारा सोचने पर एक बार मजबूर जरूर करेगा। इस खबर को पढ़ने के बाद लड़का हो या लड़की एक बाद उनके मन में यह सवाल जरूर आएगा कि शादी करें या रहने दें।

दक्षिण गोवा में पुलिस ने अपनी प्रेमिका की कथित हत्या के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो प्रताप नगर के एक जंगली इलाके में मृत पाई गई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कथित तौर पर यह जोड़ा शादी करने के इरादे से बेंगलुरु से गोवा आया था, लेकिन उनके बीच विवाद दुखद रूप से समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें – पसंद नहीं था पति तो शादी के महीने भर बाद ही कर दिया कत्ल, प्लानिंग ‘सोनम’ से भी हाई-लेवल वाली, पुलिस भी रह गई सन्न

गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान कर्नाटक के उत्तरी बेंगलुरु निवासी संजय केविन एम के रूप में हुई है। पीड़ित रोशनी मोसेस एम, 22 वर्षीय भी उसी इलाके की रहने वाली थी। अपराध करने के बाद संजय कथित तौर पर बेंगलुरु वापस भाग गया। पुलिस के अनुसार, यह जोड़ा हाल ही में गोवा आया था।

पुलिस ने कहा, “वे शादी करने के लिए बेंगलुरु से गोवा आए थे। लेकिन किसी अज्ञात कारण से दोनों के बीच विवाद हो गया और दो दिन पहले संजय ने रोशनी की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।”

यह भी पढ़ें – राजस्थान में राजा रघुवंशी जैसा मामला, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, बोलती रही झूठ, ऐसे सामने आई सच्चाई

हत्या का मामला सोमवार शाम को सामने आया, जब रोशनी का शव दक्षिण गोवा के प्रताप नगर के वन क्षेत्र में मिला। पुलिस ने पुष्टि की कि उसका गला रेत दिया गया था। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (दक्षिण गोवा) टीकम सिंह वर्मा ने कहा: “यह हत्या प्रेम प्रसंग, शादी के प्रस्ताव और उससे उपजे विवाद का नतीजा थी।”

शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संजय की ओर इशारा करते हुए एक सुराग मिला। अपराध का पता चलने के 24 घंटे के भीतर ही उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।