Wazirganj Assembly Elections Result: बिहार की गया जिले में कुल दस विधानसभा सीटें हैं। यहां की वजीरगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के वीरेंद्र सिंह वर्तमान विधायक हैं। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी – जदयू और राजद – कांग्रेस का गठबंधन था। इस चुनाव में बीजेपी के वीरेंद्र सिंह ने 70,713 वोट (40.23%) हासिल कर जीत हासिल की।

वीरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शशि शेखर सिंह को 22,430 वोटों से हराया। शशि शेखर सिंह को इस चुनाव मेंं 48,283 वोट (27.47%) मिले थे। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी शीतल प्रसाद यादव 14,173 वोट (8.06%) हासिल कर तीसरा स्थान पर रहे।

साल 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू, राजद और कांग्रेस का गठबंधन था जबकि बीजेपी ने एलजेपी और कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। वजीरगंज सीट पर महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने अवधेश कुमार सिंह जबकि बीजेपी ने वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह ने बीजेपी के वीरेंद्र सिंह को 12,759 वोटों से हराया। चुनाव में कांग्रेस को 80,107 वोट जबकि को 67,348 वोट हासिल हुए। चुनाव की खास बात यह रही कि 5,869 लोगों ने नोटा का बटन दबाकर प्रत्याशियों के प्रति अपने असंतोष का प्रदर्शन किया।

Bihar Politics: ‘तेजस्वी यादव की पार्टी 25 सीटों पर सिमट जाएगी…’, नीतीश सरकार के मंत्री ने RJD पर बोला जोरदार हमला

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू – बीजेपी साथ थे। इस चुनाव में बीजेपी के वीरेंद्र सिंह ने 38,893 वोट हासिल कर कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह को हराया। कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह को 21,127 वोट हासिल किए। यहां निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश कुमार वर्मा 13,693 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बिहार की वजीरगंज विधानसभा सीट पर मांझी, राजपूत, यादव और मुस्लिम वोटर्स हार और जीत तय करने में सबसे अहम रोल निभाते हैं। चाणक्य डॉट कॉम के अनुसार, इस सीट पर मांझी जाति के मतदाताओं की संख्या करीब 15% है जबकि राजपूत  12% से ज्यादा है। यहां यादव मतदाताओं की संख्या करीब 10% जबकि मुस्लिम वोटर्स 9% बताए जाते हैं।

नीतीश का साथ, ऑपरेशन सिंदूर पर बात… BJP का बिहार चुनाव जीतने का प्लान

(यह खबर जनसत्ता डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही प्रतिभा पाठक ने लिखी है)