Aaj ki Taaja Khabar LIVE: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। भारत समेत दुनियाभर में योग से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। पीएम मोदी मुख्य स्थल पर 3 लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ योग किया। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के सीएम और तमाम वीवीआईपी योग कर रहे हैं। इसके अलावा आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और इस दौरान वह छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के लिए एक सुरक्षा शिविर का दौरा करेंगे। इसके साथ ही गृहमंत्री एक सिक्योरिटी से जुड़ी अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।

Iran-Israel Conflict LIVE | Latest News Today LIVE

योग गुरु रामदेव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर कहा कि योग एक जन आंदोलन बन गया है, जो व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन दोनों को आकार दे रहा है। योग के माध्यम से विश्व शांति प्राप्त की जा सकती है जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने 2047 तक एक विकसित भारत की कल्पना की है, योग इसके आधारभूत स्तंभों में से एक होगा।

देश-विदेश की अन्य अहम खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

ईरान से निकाले गए भारतीय नागरिकों ने भारत वापस सुरक्षित लौटने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाए। अश्गाबात, तुर्कमेनिस्तान से एक विशेष निकासी विमान आज सुबह 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक ईरान से 517 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं। ये जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें सरकार से नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहिए कि आपकी निष्ठा कहां है? क्या वे विदेशी एजेंटों की कठपुतली बन गए हैं? क्या हमें अपनी संस्थाओं पर भरोसा नहीं करना चाहिए? यह सवाल हमें कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहिए।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि एक बार नहीं बल्कि कई मौकों पर भारत सरकार ने हमारी स्थिति स्पष्ट की है, प्रधानमंत्री ने खुद संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बातचीत में भी हमारी स्थिति स्पष्ट की है। हमने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि युद्ध विराम का अनुरोध सीधे पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने भारत के सैन्य अधिकारियों से बात करके किया था।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर वडनगर में योग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटापे से मुक्त, स्वस्थ जीवनशैली के आह्वान से प्रेरित होकर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात ने इस 11वें योग दिवस पर मोटापे से मुक्त और स्वस्थ गुजरात के लिए संकल्प लिया है।

शुक्रवार को हैदराबाद से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान AI2534 में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द कर दी गई। बोर्डिंग के बाद तकनीकी समस्या का पता चलने पर 92 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। यात्रियों को बाद में एअर इंडिया की दूसरी उड़ान में एडजस्ट किया गया।

ईरान-इजराइल टकराव के बीच भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन के तहत इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों को भारत लाया जा रहा है। आज 2 फ्लाइट नागरिकों को लेकर दिल्ली आने वाली हैं। इनमें से एक फ्लाइट W571 दिल्ली पहुंच चुकी है।