इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय टीम का दबदबा रहा है। भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल के दोहरा शतक की मदद स 587 रन बनाए। इसके बाद आकाशदीप ने 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेला। आकाशदीप ने पहले बेन डकेट को आउट किया। अगली ही गेंद पर उन्होंने ओली पोप को पवेलियन भेज दिया। इससे इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 13 रन हो गया। डकेट और पोप दोनों ने लीड्स में पहले टेस्ट में शतक जड़ा था।
आकाशदीप का टेस्ट करियर बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन वह राउंड द विकेट गेंदबाजी करते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए काल बनकर उभरे हैं। बिहार में रोहतास में जन्मे इस खिलाड़ी का बर्मिंघम में 8वां टेस्ट खेल रहा है। पोप उनके 17वें विकेट थे। इन 17 में से 10 विकेट राउंड द विकेट गेंदबाजी करते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाजों के हैं। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ आकाशदीप का औसत 18.30 का है। स्ट्राइक रेट 34.2 का है।
आकाशदीप ने फरवरी 2024 में रांची में डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट लिए थे। उनके पहले टेस्ट विकेट बेन डकेट ही थे। इसके अलावा उन्होंने जैक क्रॉली और ओली पोप को आउट किया था। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में पहली पारी में 2 विकेट लिए। कानपुर में 1 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े में दोनों पारियों में 1-1 विकेट लिए।
आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2 टेस्ट खेले थे और 5 विकेट लिए थे। ब्रिस्बेन में पहली पारी में 1 विकेट लिए। दूसरी पारी में 2 विकेट लिए। मेलबर्न में पहली पारी में 2 विकेट लिए। दूसरी पारी में असफल रहे। वह दौरे पर चोटिल हो गए थे। इसके कारण सिडनी टेस्ट में नहीं खेल पाए।