Sawan Green Colour Saree: सावन और हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। सावन में जहां नई नवेली दुल्हनों के मायके जाने की परंपरा है। वहीं हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए तीज का व्रत रखती हैं। भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरूआत 11 जुलाई से होने जा रही है। हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान शिव का पूजन करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह माह हरियाली और त्योहारों को साथ लाता है। इस माह महिलाओं में हरे रंग के कपड़े पहनने की होड़ रहती है।
खासतौर पर जिन लड़कियों की हाल में ही शादी हुई होती है वो सावन में अपने मायके आती हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए नई नवेली दुल्हन के लिए टॉप 10 हरे रंग की सावन स्पेशल साड़ियां लेकर आए हैं। जिन्हें आप खरीदकर ब्लाउज सिलवाने के लिए डाल दें। इन साड़कियों के साथ जब आप गजरा, हरी चूड़ियां, सिंदूर लगाकर तैयार होंगी तो बेहद सुंदर नजर आएंगी।
ग्रीन प्रिंटेड काचीपुरम साड़ी आपको सबसे अलग लुक देगी। सावन के लिए आप इस तरीके की साड़ी खऱीद सकती हैं।
नौवरी साड़ी नई दुल्हनों पर बहुत सुंदर लगती है। इसके साथ आप जब ज्वैलरी पहनेंगी तो बेहद सुंदर नजर आएंगी।
कोल्हापुरी स्टाइल साड़ी में आप किसी रानी-महारानी से कम नजर नहीं आएंगी। इसमें आप डार्क ग्रीन या लाइट ग्रीन कलर चुन सकती हैं।
हरी बनारसी साड़ी तो हमेशा फैशन में रहती हैं। इसमें आपको बहुत सारे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। सावन के लिए ये बेस्ट रहेंगी।
ग्रीन शिफॉन साड़ी आपको रॉयल लुक देगी। डार्क प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी आप अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें।
हरी जॉर्जेट साड़ी उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं। सावन में होने वाले फंक्शन के लिए ये परफेक्ट रहेंगी।