AAP Star Campaigners: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आगामी दिल्ली चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल , दिल्ली की सीएम आतिशी , मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, केजरीवाल की पत्नी सुनीता, पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिल्ली सीएम आतिशी और पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय सहित दिल्ली और पंजाब के सभी मंत्री भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल है।

Aam Aadmi Party announces the list of 40-star campaigners for the #DelhiAssemblyElection2025 AAP National Convenor Arvind Kejriwal, his wife Sunita Kejriwal, Delhi CM Atishi, Manish Sisodia, Sanjay Singh, Punjab CM Bhagwant Mann’s names are included in the list of star… pic.twitter.com/glRzUwuT6N

आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह, हरभजन सिंह, मीत हेयर का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा आप के स्टार प्रचारकों की सूची में दिलीप पांडेय, रामनिवास गोयल, गुलाब सिंह और ऋतुराज गोविंद का भी नाम, जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है।

‘अगर केंद्र दे सस्ती जमीन तो हम बनाएंगे सरकारी कर्मचारियों के लिए सस्ते मकान’, केजरीवाल ने चला नया दांव

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इसमें पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, काजी निजामुद्दीन, देवेंद्र यादव, अशोक गहलोत, हरीश रावत, मुकुल वासनिक, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट और सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कुल 40 नेताओं को शामिल किया है।

आप और कांग्रेस के अलावा बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 15 जनवरी को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। भाजपा ने इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, गिरिराज सिंह समेत 40 नेताओं को शामिल किया था।

बता दें, दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में विफल रही है।

यह भी पढ़ें-

RJD के ‘तेजस्वी’ सेनापति दे पाएंगे नीतीश कुमार को टक्कर? लालू यादव ने बिहार चुनाव के लिए बनाया है खास प्लान

Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने बांग्लादेशी शख्स की 14 दिन की हिरासत क्यों मांगी? जानिए 15 बड़ी वजह