हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। जिन्हें तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बस सुबह 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’ बस चालुंज मोड़ के पास बेकाबू होकर पलटी, फिर 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर जा गिरे। जेसीबी की मदद से बस को तोड़ा गया, फिर अंदर फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान लोग बचाव-बचाव चिल्लाते सुने गए। हादसे के बाद की 3 PHOTOS.. 18 के करीब यात्री सवार थे पुलिस के अनुसार- बस नंबर HP-73-A-2101 में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 18 यात्री सवार थे। इनमें चार से 18 साल के छह बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को तीसा अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन ने सभी घायलों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी है, जबकि मृतकों के परिजनों को भी जल्द राहत राशि दी जाएगी। गवर्नर-सीएम ने शोक जताया हिमाचल के गवर्नर कविन्द्र गुप्ता, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिक्षा सिंह ने बस हादसे में 7 लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनां व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। सीएम ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ************ ये खबर भी पढ़ें: जालंधर में 140 की स्पीड में कैंटर से भिड़ी कार: 3 युवकों की मौत, 2 की लाश फ्रंट सीट पर फंसी, एक की रोड पर गिरी
जालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे 140 की स्पीड में जा रही कार सड़क पर खड़े कैंटर से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की लाश कार के अंदर फ्रंट सीट पर, तो एक की लाश रोड पर जा गिरी। (पढ़ें पूरी खबर)

हिमाचल में यात्रियों से भरी बस पलटी,7 की मौत:50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी, अंदर फंसे एक दूसरे पर गिरे लोग
हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों […]
Tags: