झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच शनिवार को दूसरे राउंड की बातचीत हुई, लेकिन यह भी बेनतीजा रही। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। इससे पहले शुक्रवार रात को भी सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से बातचीत की थी, हालांकि उस बैठक से भी कोई नतीजा नहीं निकला था। रविवार को 12 बजे दिन में एक बार छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत होगी। JPSC-JSSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र अनशन पर हैं। शनिवार सुबह ABVP कार्यकर्ता CM आवास का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान किया है। इधर, JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील सत्यम सिंह के मुताबिक, यह याचिका राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन ने दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में चार मांगें पूरी करने की अपील की है। वहीं, सरकार ने छात्रों को सुझाव देने के लिए Email ID- Jpsc.jssc.feedback@gmail.com और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा। छात्रों के आंदोलन से जुड़ी फोटो कल एक गुट से हुई थी बात शुक्रवार को राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल और छात्र नेताओं के बीच वार्ता हुई थी। इसके बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा था कि यह हमारी पहली बैठक थी, जो बहुत सकारात्मक रही। हमें भरोसा है कि सरकार, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री हमारी मांगों को मानेंगे। मांग पूरी होने तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।‘ वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, ‘हमने छात्रों के साथ अच्छे माहौल में बैठक की। छात्रों की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ सरकार की ओर से मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव बैठक में मौजूद थे। वहीं, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार थे। ये भी पढ़ें झारखंड परीक्षाओं में धांधली,छात्र बोले-6 दिन से अनशन कर रहे:खड़े होने की ताकत नहीं; प्रतिनिधिमंडल से नहीं, सीधे सरकार से बात करना चाहते हैं छात्र आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

JPSC परीक्षा दोबारा कराने के लिए SC में PIL:रिटायर्ड जजों से जांच कराने की मांग; छात्रों और सरकार के बीच कल तीसरे राउंड की बातचीत
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच […]