जालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे 140 की स्पीड में जा रही कार सड़क पर खड़े कैंटर से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की लाश कार के अंदर फ्रंट सीट पर, तो एक की लाश रोड पर जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की छत टूटकर अलग हो गई, नंबर प्लेट भी दूर जा गिरी। एयर बैग भी खुल गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसी लाशों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा मकसूदां में बल अस्पताल के पास हुआ। हादसे के बाद की PHOTOS… जालंधर से अमृतसर जा रही थी कार SHO राकेश कुमार के अनुसार, भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट जालंधर से अमृतसर की ओर जा रही थी। भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर कैंटर खड़ा हुआ था। तेज रफ्तार होने के कारण कार सीधे कैंटर में भिड़ गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। कार की फ्रंट सीट पर दो युवकों के शव मिले हैं, जबकि एक का शव सड़क पर गिर गया था। वह कार की पिछली सीट पर बैठा हुआ था। दो मृतकों की पहचान, एक यूपी का रहने वाला हादसे में रामू (25) निवासी गुलमर्ग कॉलोनी, जालंधर और विजय वर्मा (26) की पहचान हुई है। विजय फैक्ट्री में काम करता था और करीब 10 साल से जालंधर में भाई राकेश के साथ रह रहा था। उसका बाकी परिवार यूपी के बलरामपुर में रहता है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सड़क पर कैंटर खड़ाकर भागा ड्राइवर SHO राकेश कुमार के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि कैंटर का ड्राइवर या तो रास्ता भटक गया था या नशे की हालत में वाहन को सड़क पर ही खड़ा करके खड़ा था। हादसे के बाद कैंटर ड्राइवर मौके से फरार है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। कार के नंबर से परिजनों का पता लम्मे पिंड/रंधावा क्षेत्र का चला है, जिनसे पुलिस संपर्क कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस कैंटर के नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। ******** ये खबर भी पढ़ें: दोस्त बनाकर कारोबारी की हत्या: पठानकोट में 2 भाइयों ने शराब पिलाई, ₹95 हजार लूटे, फिर नहर में धक्का दिया पठानकोट में कर्नाटक के कारोबारी (50) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। कारोबारी लक्ष्मण एम कर्नाटक से अमृतसर के लिए निकले थे। अमृतसर में जहाज से उतरकर उन्हें बटाला में सीएनसी मशीन देखने के लिए जाना था। लेकिन, उससे पहले वह पठानकोट में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिए अमृतसर से सीधा पठानकोट आ पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)