मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भोपाल में दो दिन से बारिश जारी है। यहां 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। स्कूलों में दो दिन की छुट्‌टी कर दी गई। शहर में 1,000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया। दरअसल, MP में इस समय लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। ग्वालियर से गुजर रही मानसून ट्रफ नमी लेकर आई है। इसे ही प्रदेश के 11 जिलों में जबरदस्त बारिश हो रही है। राजस्थान के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़) में 12 इंच तक बारिश हुई। हाड़ौती के दो बड़े बांध कालीसिंध और छापी के गेट खोलने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में हो रही बारिश से यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। फर्रुखाबाद में 25 घर गंगा नदी में समा चुके हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें् मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…