संसद में अमित शाह के बयान को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी कई दिनों से गृह मंत्री से जवाब मांग रहे थे। अब जब वे जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो राहुल गांधी को भागना नहीं चाहिए। विपक्षी सांसद 20 जुलाई को दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन को लेकर अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं। सरकार ने सोमवार को संसद में कहा था कि शाह इस मुद्दे पर सदन में जवाब देने के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी ने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसी को शाह के भाषण में दिलचस्पी नहीं है। हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि छात्रों पर गोलियां और लाठियां चलाने का आदेश किसने दिया। संसद में शाह के बयान और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्षी दलों के सांसद आज सुबह 10:30 बजे संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले सुबह 10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुल खड़गे के ऑफिस में उनकी बैठक होगी। संसद सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, राहुल भागें नहीं:राहुल बोले- सिर्फ बयान काफी नहीं, हमें जानना है छात्रों पर लाठियां किसके आदेश पर चलीं
संसद में अमित शाह के बयान को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू […]