झारखंड छात्र आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव किया था। इसके चलते 500 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। आंदोलन कर रहे छात्र राधे कुमार ने कहा, ‘प्रदर्शन को 20 दिन हो गए हैं। 2 दिन बाद 15 अगस्त है। हम भी स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहते हैं। दुर्भाग्य है कि सीएम हमारी मांग नहीं सुन रहे हैं।’ छात्रों की मांग है कि जब तक JSSC-CGL परीक्षा रद्द और मामले की CBI जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्र अब अपनी मांगों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करना चाहते हैं। छात्रों का आरोप है कि उनके नेता देवेंद्रनाथ महतो को सरकार ने कैद कर लिया है, उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। उनका हेल्थ अपडेट्स भी नहीं मिल रहा। इस बीच, छात्रों ने 16 अगस्त को सीएम हाउस घेराव की बात कही थी, बाद में इसका खंडन कर दिया। सीएम हाउस की सुरक्षा से जुड़ी 2 तस्वीरें… पूर्व CM रघुवर दास छात्रों से मिले बुधवार की शाम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता रघुवर दास छात्रों से मिलने धरनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा,'अगर एक हफ्ते के अंदर पूरे मामले की CBI जांच का आदेश नहीं दिया गया, तो मैं भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर अनशन पर बैठूंगा। मैं यह विरोध तब तक जारी रखूंगा जब तक यह भरोसा नहीं दिलाया जाता कि झारखंड के छात्रों का भविष्य अब खतरे में नहीं पड़ेगा।' छात्र आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…