महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। पुलिस ने बताया कि गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। बादल के हाथ पर चोट लगी है। उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ नांदेड़ गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे। सुखबीर बादल को यशोसाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुखबीर बादल पर दिसंबर 2024 में भी हमला हुआ था। गोल्डन टेंपल में सेवादारी के दौरान उन पर फायरिंग की गई थी। घटना की तस्वीरें… महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने जांच के आदेश दिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से बात की और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए। इस हमले के दौरान बादल के सुरक्षाकर्मी ने भी हमलावर को रोकने का प्रयास किया, जिसमें वह भी घायल हुआ। हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है। 2024 में भी हुआ था हमला

पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर नांदेड़ में हमला:निहंग ने गुरुद्वारे में कृपाण मारी; 2024 में गोल्डन टेंपल में सुखबीर पर हुई थी फायरिंग
महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल […]