Adarsh Nagar (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजधानी में 5 फरवरी को मतदान हुए। वहीं, वोटों की गिनती 8 फरवरी 2025 यानी आज शनिवार को शुरू हो गई है। AAP ने पिछले एक दशक से इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है और अब उसकी नजर तीसरी बार जीत हासिल करने पर है। हालांकि, आदर्श नगर से इस बार आप ने मौजूदा विधायक पवन कुमार शर्मा का टिकट काटकर मुकेश गोयल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस से शिवांक सिंघल तो भाजपा ने राज कुमार भाटिया को मैदान में उतारा है।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें

चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आदर्श नगर विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। इस चुनाव में आप उम्मीदवार पवन शर्मा और बीजेपी उम्मीदवार राज कुमार भाटिया के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था जिसमें पवन शर्मा ने केवल 1,589 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की थी। पवन शर्मा को कुल 46,892 वोट मिले थे वहीं राज कुमार भाटिया को 45,303 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश कुमार गोयल इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, आदर्श नगर सीट पर पिछले चुनाव में 419 लोगों ने NOTA का बटन दबाया था।

केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा, ऑटो वालों के लिए वेलफेयर बोर्ड… बीजेपी का दूसरा संकल्प पत्र

वहीं, 2015 के चुनाव में आप के पवन कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 54,026 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के राम किशन सिंघल को 33,285 वोट मिले थे। वही, कांग्रेस के मुकेश गोयल को 15,341 वोट के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। आदर्श नगर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक बार कांग्रेस को सफलता मिली है। कांग्रेस पार्टी को इस सीट पर तीन बार सफलता मिली है। बीजेपी ने दो बार वहीं पिछले दो चुनावों से आम आदमी पार्टी को यहां जीत मिली है।

आदर्श नगर विधानसभा सीट पर कुल 1,77,411 वोटर हैं, जिनमें से 96,847 पुरुष, 80,517 महिला और 47 थर्ड जेंडर वोटर हैं।