DEOLI (Delhi) Election/Chunav Result 2025: देवली विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। यह सीट दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं, जिन पर आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस सहित अन्य दलों ने चुनाव लड़ा।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को हो चुका है। अब मतगणना शुरू हो गई है। दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं।
देवली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर प्रेम चौहान, कांग्रेस ने राजेश चौहान और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दीपक तंवर चुनाव मैदान में हैं।
ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें
2013, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां पर शानदार हैट्रिक लगाई और तीनों बार प्रकाश जरवाल विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे।
2013 के विधानसभा चुनाव में प्रकाश जरवाल को 51,646 वोट मिले जबकि बीजेपी के उम्मीदवार गगन राणा को 34,538 वोट मिले। इस चुनाव में प्रकाश जरवाल 17,108 वोटों से जीते। 2015 के विधानसभा चुनाव में प्रकाश जरवाल को 96,530 और बीजेपी उम्मीदवार अरविंद कुमार को 32,593 वोट मिले। तब प्रकाश जरवाल की जीत का अंतर 63,937 वोटों का रहा था। 2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रकाश जरवाल ने बड़ी जीत दर्ज की।
इस चुनाव में प्रकाश जरवाल को 92,575 वोट मिले जबकि बीजेपी के उम्मीदवार अरविंद कुमार 52,402 वोट ही हासिल कर सके। इस चुनाव में प्रकाश जरवाल ने 40173 वोटों से जीत हासिल की।
दिल्ली में 58 सामान्य और 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 2015 और 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़े बहुमत के साथ सत्ता पर कब्जा जमाया था।