मानवी राज, हां यही नाम है उस लड़की का जो मॉडल बनकर अपने सपने को पूरा करना चाहती थी। मानवी ने अपने सपने को पूरा करने के लिए पहला कदम उठाया और बिहार छोड़कर रांची पहुंच गई। वह खुद को ग्रूम करना चाहती थी। उसने मॉडलिंग की ट्रेनिंग लेने के लिए रांची स्थित यश मॉडलिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया।
यह कपंनी मॉडल्स को ग्रूम करने के साथ कुछ असाइमेंट भी दिलवाती है। यहां उसकी मुलाकात यश नामक व्यक्ति से हुई। असल में यश ही मॉडलिंग कंपनी का मालिक है। यश को मानवी पहली नजर में पसंद आ गई। उसने खुद को यश बताया और मानवी से दोस्ती कर ली। जबकि असल में वह तनवीर खान था।
मानवी को जब उसकी असलियत के बारे में पता नहीं था। इधर यश के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। वह मानवी के साथ अपनी दोस्ती को आगे रिश्ते में बढ़ाना चाहता था। वह उसका धर्म बदलवाकर शादी करना चाहता था। एक दिन उसने मानवी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसी बीच कहीं से मानवी को पता चल गया है कि वह जिसे यश समझती है असल में वह तनवीर खान है।
इसके बाद मानवी ने तनवीर से दोस्ती तोड़ दी और दूरी बनानी शुरू कर दी। तनवीर को यह बात पसंद नहीं आई। वह मानवी को ब्लैकमेल करने लगा। उसे परेशान करने लगा और शादी का दबाव बनाने लगा। असल में होली के दिन यश ने मानवी को नशे की गोलियां देकर उसकी कुछ प्राइवेट तस्वीरें ले ली थी। उसने उन तस्वीरों को मानवी के घरवालों को भेज दिया।
मानवी उससे परेशान हो गई और रांची छोड़कर अपना करियर बनाने मुंबई चली गई। तनवीर फिर भी नहीं माना औऱ उसका पीछा करते हुए मुंबई पहुंच गया। उसने फिर से मानवी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह मानवी को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद मानवी ने तनवीर के खिलाफ वर्सोवा थाने में मामला दर्ज करवा दिया।
जब मामला पुलिस थाने पहुंचा तो तनवरी ने अपनी गलती मानी औऱ मावनी से कहा कि वह FIR वापस ले ले। तनवीर खान ने कोर्ट में दिए गए एफिडेविट में कहा है कि वह मानवी का शोषण कर रहा था मगर वह उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था। वह ऐसा करके मानवी पर दबाव बना रहा था ताकि दोनों साथ में रह सकें।
https://t.co/H6ZIdzrBsT #lovejihad Tanveer Akhtar Khan is blackmailing me for #conversion @ajeetbharti @rishibagree @Cyber_Huntss @KapilMishra_IND @NupurSharmaBJP @ShefVaidya @kajal_jaihind @OpIndia_in @narendramodi @myogiadityanath @mieknathshinde
तनवीर ने यह स्वीकार किया था कि वह दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेगा मगर अभी भी वह मानवी को प्रताड़ित कर रहा है। मानवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने पूरे मामले की जानकारी दी है। उसने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल यह मामला मुंबई से रांची ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मामले की जांच चल रही है।