छत्तीसगढ़ से एक सनीसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कबीरधाम जिले के बनगौरा गांव में एक आरोपी ने अपने दो भाइयों को मौत के घाट उतार दिया है। इतना ही नहीं उसने अपने जीजा और बड़े भाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं आरोपी के जीजा और बड़े भाई को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है।
असल में शादी का मौहाल था। सभी घरवाले खुशी मना रहे थे। मंडप के नीचे नाच-गाना चल रहा था। आरोपी की पत्नी अपने देवर औऱ परिवार के अन्य लोगों के साथ डांस कर रही थी। पत्नी को डांस करता देख पति गुस्से से भर गया। उसने शराब पी रखी थी। वह अपने गुस्से पर काबू न रख सका औऱ पत्नी पर धारदार से हमला कर दिया। हमले में उसकी पत्नी घायल हो गए।
भाभी पर हमला होता देख दो देवर उसे बचाने आ गए। इसके बाद आरोपी ने अपने दो छोटे भाइयों पर ही वार करने लगा। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे जीजा और बड़े भाई पर भी उसने हमला कर दिया। जिससे वे दोनों भी घायल हो गए। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हर तरफ हो हल्ला मचने लगा। चीख-पुकार मचने लगी। सभी लोग दहशत में आ गए। एक साथ घर के दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया। हर कोई हैरान था कि आरोपी ऐसा कैसे कर सकता है?
गांव के ही किसी सदस्य से घटना की सूचना पुलिस दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बारे में एसपी डॉक्टर लालउमेंद सिंह ने का कहना है कि शादी समारोह में एक शख्स ने अपने दो भाइयों की हत्या कर दी। वहीं अपने जीजा और बड़े भाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।