अगर आपको लगता है कि हमारा पाचन तंत्र सिर्फ खाने को पचाने का ही काम करता है तो आपकी ये जानकारी अधूरी है। हमारा पाचन तंत्र और हमारी आंतें न सिर्फ हमारे खाने को हजम करती हैं बल्कि हमारी इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग करती हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि हमारी 70 फीसदी इम्यूनिटी हेल्दी गट से ही शुरू होती है। अगर आंतों की सेहत का ध्यान रखा जाए, आंतों में जमा गंदगी और टॉक्सिन को बाहर निकाला जाए तो न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त किया जा सकता है बल्कि गट हेल्थ में भी सुधार किया जा सकता है।
पेट का पूरी तरह से साफ नहीं होना, कब्ज होना, ब्लोटिंग, एसिडिटी और हेवीनेस महसूस होना सभी आम परेशानियां है जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ये परेशानी आंतों में गंदगी, बैक्टीरिया और मल के इकट्ठा होने से होती है। आंतों की सफाई करना चाहते हैं तो रोजाना पानी का सेवन ज्यादा करें और कुछ देसी हर्ब्स का सेवन करें।
आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर समीम जैदी ने बताया अगर रोजाना त्रिफला और एलोवेरा का सेवन किया जाए तो आंतों में जमा गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है,पेट साफ होने में दिक्कत होती है, पेट भारी रहता है और खुलकर कभी पेट साफ नहीं होता वो इस आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन करें। ये दोनों हर्ब्स पेट के लिए जादुई असर करती हैं। आइए जानते हैं कि ये दोनों जड़ी बूटियां कैसे पेट की सफाई करती हैं।
त्रिफला एक आयुर्वेदिक हर्बल फार्मूला है, जो आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण है। यह गट हेल्थ में सुधार करता है और पेट की गंदगी को साफ करता है। त्रिफला न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि डिटॉक्सिफिकेशन, मेटाबॉलिज्म और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। त्रिफला का सेवन वात,कफ और पित्त को बैलेंस करता है। इन तीनों दोषों का बैलेंस बनने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है। त्रिफला एक जेंटल लैक्सेटिव है जो बिना कुछ नुकसान पहुंचाए आंतों को साफ करता है।
इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और लिवर की सेहत दुरुस्त रहती है। ये बॉडी को ओवरऑल डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। पेट की सफाई करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाएं और रात में सोने से पहले उसका सेवन करें। ये चूर्ण सुबह उठते ही पेट की सफाई कर देगा। आपको बार-बार टॉयलेट जाने की दिक्कत से निजात मिलेगी और गट हेल्थ सुधर जाएगा।
एलोवेरा एक ऐसा प्लांट है जो न सिर्फ आपकी स्किन और बालों की केयर करता है बल्कि आपकी गट हेल्थ का भी ध्यान रखता है। एलोवेरा जेल नेचुरली सूदिंग और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये माइल्ड लैक्सेटिव का काम करता है जिससे पेट आसानी से साफ होने लगता है। रोजाना सुबह खाली पेट एलोवेरा जेल का सेवन किया जाए तो आसानी से पेट को साफ किया जा सकता है। इस जेल का सेवन करने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसमें आधा नींबू मिलाकर रोजाना सुबह इसका सेवन करें। आप इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।